लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Deepti Gaur Mukerjee:कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी? सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी – Deepti Gaur Mukerjee Appointed New Higher Education Secretary What Will Be Her Key Priorities

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नीट विवाद पर आदोलन के बाद से अभी तक शिक्षा विभाग में कई फेरबदल किए चुके हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने एक और बड़ा फैसला करते हुए वरिष्ठ नौकरशाह दीप्ति गौड़ मुखर्जी को नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का आदेश सरकार की ओर से जारी किया गया है। मुखर्जी इससे पहले कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत थीं। नई जिम्मेदारी के साथ अब उच्च शिक्षा से जुड़े नीतिगत और प्रशासनिक मामलों में उनकी भूमिका अहम होगी। इससे पहले नीट विवाद के बीच नरेश पाल गंगवार की नियुक्ति हुई थी। हालांकि एक महीने के अंदर ही फिर से सरकार ने ये बदलाव कर दिया।

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में उनका क्या अनुभव रहा?

दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में सचिव के तौर पर काम किया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कॉरपोरेट क्षेत्र और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर भी जोर दिया। वर्ष 2025 में जनजातीय विकास के लिए कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व यानी सीएसआर पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी में उन्होंने भारतीय कॉरपोरेट मामलों के संस्थान की पहल की सराहना की थी। उन्होंने नीति बनाने वालों, उद्योग जगत और समुदाय से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने की जरूरत बताई थी।

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC Row: देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबीयत, एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल; विधानसभा गेट पर फिर लाठीचार्ज

उन्होंने सीएसआर और डिजिटल प्लेटफॉर्म को लेकर क्या सुझाव दिया था?

मुखर्जी ने सीएसआर से जुड़े सरकारी और कॉरपोरेट प्रयासों के बीच बेहतर तालमेल के लिए एक नए डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुझाव दिया था। उनका विचार सीएसआर एक्सचेंज को नए रूप में विकसित करने का था। इसके जरिये अलग-अलग परियोजनाओं की जानकारी एक जगह जुटाने, सहयोग के अवसर पहचानने और बेहतर कामों व उनके प्रभाव की जानकारी साझा करने में मदद मिल सकती है। उनका जोर इस बात पर भी रहा कि विकास से जुड़े कार्यक्रमों में केवल संस्थाओं की भूमिका न हो, बल्कि स्थानीय समुदाय की भी सक्रिय भागीदारी हो।

दीप्ति गौड़ मुखर्जी का प्रशासनिक अनुभव कितना व्यापक है?

तीन फरवरी 1969 को उत्तर प्रदेश में जन्मीं दीप्ति गौड़ मुखर्जी की पढ़ाई अर्थशास्त्र और सार्वजनिक नीति में हुई है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से पब्लिक मैनेजमेंट एंड गवर्नेंस में एमएससी की है। अपने प्रशासनिक करियर में उन्होंने राज्य और केंद्र, दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।

मध्य प्रदेश से केंद्र तक किन अहम पदों पर रहीं?

मध्य प्रदेश सरकार में मुखर्जी ने कार्मिक, सामान्य प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण जैसे विभागों में प्रमुख सचिव के तौर पर काम किया। इस दौरान उनकी जिम्मेदारियों में प्रशासनिक सुधार और शासन से जुड़े काम शामिल रहे। केंद्र में वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रहीं। इस पद पर उन्होंने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन से जुड़े कामकाज की निगरानी की। इसके अलावा वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव भी रह चुकी हैं।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Avengers Endgame Encore Box Office Day 1 Re Release Opens With 7.28 Crore In India – Entertainment News: Amar Ujala

“मैं खुद हाइड्रोजन कार से चलता हूं”:नितिन गडकरी का बड़ा एलान- 10 रूटों पर चलेंगी हाइड्रोजन बसें – Nitin Gadkari Says I Travel In A Hydrogen Vehicle, Hydrogen Buses To Be Introduced On 10 Routes

विश्वकप लिए क्या है भारत का प्लान?:नीतीश को मिलेंगे मौके, कृष्णा-गुरनूर पर भी रहेगी नजर; मोर्केल ने खोला राज – Morne Morkel Wants India To Manage Nitish Kumar Reddy Carefully, Groom Him As An All-rounder

Railways:सर्दियों में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 13 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित; देखें पूरी लिस्ट – Railways: Important News For Winter Travellers, 13 Trains To Be Affected; Check Full List

सुजुकी की भारत में उत्पादन क्षमता Fy30 तक 40 लाख वाहन करने की योजना:कारखाना उत्पादकता 50% बढ़ाने का लक्ष्य – Suzuki Motor Plans To Raise India Production Capacity To 4 Million Vehicles By Fy30 Boost Factory Productivity

भाजपा नेता के बेटे और बीवी की मौत:ग्रेनो बस हादसे में जल गए जिंदा, चल नहीं पाती थी मां; छोड़कर नहीं भागा बेटा – Bjp Treasurer Neeraj Gupta Wife And Son Die In Greater Noida Bus Fire

Leave a Comment