01:03 AM, 07-Sep-2026
सत्य निकेतन में लंगर

खाना खाते छात्र
– फोटो : अमर उजाला
सत्य निकेतन में हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान जारी है। इस बीच शाम को कांग्रेस ने मौके पर खाना वितरित किया। घटना के बाद आस-पास के पीजी खाली करा लिए गए हैं और मेस भी बंद करा दी गई हैं। ऐसे में ही एनएसयूआई छात्रों ने वहां रहने वाले छात्रों के लिए खाने का प्रबंध किया।
12:39 AM, 07-Sep-2026
राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली में इमारत गिरने से हुई मौतों पर शोक जताया- ‘बहुत दुख हुआ’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि वह यहां एक इमारत गिरने से हुई मौतों से बहुत दुखी हैं और उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के लिए ‘पेइंग गेस्ट’ (PG) के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत दोपहर गिर गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में फंसे करीब 15-20 लोगों को बचाने के लिए रात तक कई एजेंसियों का बचाव अभियान जारी रहा। राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘X’ (पहले ट्विटर) पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली में इमारत गिरने की घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।
12:36 AM, 07-Sep-2026
कांग्रेस के हुड्डा भी विरोध स्थल पर
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा उस जगह पहुंचे जहां NSUI के छात्र सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi: Congress MP Deepender Singh Hooda arrives at the site where NSUI students are staging a protest over the Satya Niketan building collapse.
(Source: NSUI) pic.twitter.com/CwmyhMjYvm
— ANI (@ANI) September 6, 2026
12:33 AM, 07-Sep-2026
छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में पहुंचे आप नेता सौरभ भारद्वाज, बयान
सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद जहां छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां आप नेता पहुंचे। नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप विरोध-प्रदर्शन नहीं कर रही है; बल्कि छात्र अलग-अलग जगहों पर विरोध कर रहे हैं। यहां आप का छात्र विंग मौजूद है… उनकी सिर्फ दो मांगें हैं। छात्रों के लिए पीजी में रहने की सुविधा होनी चाहिए। दिल्ली यूनिवर्सिटी एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। सारी जमीन केंद्र सरकार की है। आप बाकी सबके लिए काम करते हैं, लेकिन जब तक आप उनके लिए हॉस्टल नहीं बनाते, तब तक यह उत्पीड़न और शोषण चलता रहेगा… जब तक हॉस्टल नहीं बनते, तब तक यह नहीं रुकेगा; तब तक सरकार को खुद उनकी PG की फीस देनी चाहिए। तभी सरकार को स्थिति की गंभीरता और आपातकालीन स्थिति का एहसास हुआ… साकेत में पीजी बिल्डिंग गिरने को शायद अभी दो महीने ही हुए हैं; वहां परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र मारे गए थे। उस घटना पर किसने इस्तीफा दिया? क्या आपको सच में लगता है कि वे इस्तीफा देंगे?
#WATCH | Delhi: AAP leaders visit the site where students are staging a protest following the Satya Niketan building collapse.
AAP leader Saurabh Bharadwaj says, “It is not the AAP that is staging the protest; rather, students are protesting at various locations. The AAP’s… pic.twitter.com/1Rue5hS4eV
— ANI (@ANI) September 6, 2026
12:02 AM, 07-Sep-2026
भाजपा विधायक ने सतर्कता के साथ दिया सियासी बयान
सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि हम इस पर पूरी नजर रखे हुए हैं… NDRF की पूरी टीम, MCD कमिश्नर, मुख्य सचिव, LG, पुलिस कमिश्नर सहित सभी बड़े अधिकारी और संबंधित विभागों के लोग मौके पर पहुंच चुके हैं। बचाव कार्य के लिए बेहतरीन सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। उनके (कांग्रेस के) आरोपों से सच्चाई नहीं बदलेगी। जहां तक इमारतें बनने के समय की बात है तो चाहे डेढ़ साल पहले बनी हों या कभी भी- डेढ़ साल पहले आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में थी और हमने हाल ही में कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी संभाली है; उससे पहले कॉर्पोरेशन उनके नियंत्रण में था। अभी यह मुद्दा नहीं है। हमारा मुख्य मकसद अंदर फंसे छात्रों और मजदूरों को बचाना है। उन्हें बचाने के बाद, जो भी दोषी पाया जाएगा- चाहे वह MCD अधिकारी हों या इमारत का मालिक- उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#WATCH | Delhi: On Satya Niketan building collapse, BJP MLA Anil Sharma says, “We are paying close attention to this… The entire NDRF team, the MCD Commissioner, the Chief Secretary, the LG, the Police Commissioner—all top officials and relevant departments—have arrived. Rescue… pic.twitter.com/xa9OGbwFzI
— ANI (@ANI) September 6, 2026
12:02 AM, 07-Sep-2026
नगर निगम ने दिखाए तेवर
चार मंजिल से ज्यादा ऊंची सभी अवैध इमारतों को तुरंत सील कर दिया जाएगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत नौकरी से निकाल दिया जाएगा। ये आदेश तुरंत लागू होंगे।
All illegal constructions with more than four floors will be immediately sealed, and strict action will be taken against the guilty officials, leading to their immediate dismissal. These orders will be implemented with immediate effect: MCD
— ANI (@ANI) September 6, 2026
11:53 PM, 06-Sep-2026
वेंकटेश्वर और आर्य भट्ट कॉलेज आज बंद
सत्य निकेतन में हुए हादसे के बाद छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज ने सोमवार(आज) कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में यह जानकारी दी गई। कॉलेज ने बताया कि सत्य निकेतन में पीजी बंद होने और वहां रह रहे छात्रों में असुरक्षा की भावना को देखते हुए कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं के अस्थायी ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत लड़के और लड़कियों को कक्षाओं में अस्थायी रूप से ठहराया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि सत्य निकेतन में हुई इमारत गिरने की घटना कॉलेज के सामने हुई है। हादसे के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सोमवार को कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है। आर्य भट्ट कॉलेज भी आज बंद रहेगा। देर रात प्रशासन ने यह घोषणा की है।
11:47 PM, 06-Sep-2026
दिल्ली सरकार ने दिए न्यायिक जांच के आदेश
सत्य निकेतन में मौके का मुआयना और शुरुआती आकलन के आधार पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही पीजी मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस गंभीर घटना के लिए जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे, उन्हें पूरी तरह जवाबदेह ठहराया जाएगा और कानून के तहत कड़ी से सख्त कार्रवाई होगी।
11:45 PM, 06-Sep-2026
साउथ कैंपस थाने में कथित मालिक पर केस
सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में कथित मालिक हरिराम और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अब तक 10 लोगों को बचाया जा चुका है और 5 लोगों की मौत हो गई है। बचाव कार्य जारी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन में कथित मालिक हरिराम और अन्य लोगों के खिलाफ FIR नंबर 153/26 (धारा 105/290/125(a) BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह इमारत एक PG थी। आरोप है कि ग्राउंड फ्लोर पर रेनोवेशन का काम चल रहा था, जिसके कारण इमारत गिर गई। आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।
Delhi: An FIR has been registered against alleged owner Hariram and others in connection with the Satya Niketan building collapse. Ten people have been rescued so far; 5 people have lost their lives. Rescue operations continue.
Delhi Police: “A case vide FIR No 153/26 u/s… pic.twitter.com/6qB5vVcYvW
— ANI (@ANI) September 6, 2026
10:16 PM, 06-Sep-2026
मरने वालों की संख्या हुई चार
जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) में इस घटना के 10 मरीज पहुंचे। इनमें से चार मरीज पहले ही मृत अवस्था में लाए गए थे। एक मरीज गंभीर हालत में था, जिसकी बाद में अपनी चोटों के कारण मृत्यु हो गई। इस तरह कुल पांच लोगों की मौत हो गई। बाकी मरीजों में से तीन को अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। एक मरीज के हाथ-पैर की सर्जरी की गई। एक मरीज को मामूली चोट आई थी, इसलिए जांच के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा, एक मरीज सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है।

