आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई। फिल्म लगातार दर्शकों को प्रभावित कर रही है और ठीक-ठाक कमाई कर रही है। अब फिल्म के पांचवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। जानते हैं मंगलवार को कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?
2 of 5
अल्फा
– फोटो : सोशल मीडिया
पांचवें दिन की कमाई
यशराज फिल्म के स्पाई-यूनिवर्स की इस नई फिल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन 2.73 करोड़ रुपए की कमाई की है। संभव है कि देर रात तक इन आंकड़ों में बदलाव भी देखने को मिले। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन पांच दिनों में 40.58 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
3 of 5
अल्फा
– फोटो : X
‘अल्फा’ का अब तक का कलेक्शन
‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 9.25 करोड़ रुपए के साथ की थी।
इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपए और रविवार को 13.25 करोड़ रुपए की कमाई की।
पहले सोमवार को चौथे दिन फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपए जुटाए।
जबकि आज मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म सिर्फ 2.73 करोड़ रुपए ही हासिल कर पाई।
4 of 5
अल्फा Vs बेबी डू डाई डू
– फोटो : सोशल मीडिया
‘अल्फा’ के सामने इन फिल्मों की है चुनौती
‘अल्फा’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई और फिल्में भी हैं। इनमें हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’, अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, ‘अल्फा’ इन फिल्मों पर भारी पड़ती दिख रही है।
5 of 5
फिल्म ‘अल्फा’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है ‘अल्फा’
‘अल्फा’ यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की यह सातवीं फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन शिव रावेल ने किया है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी के साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिका में हैं। जबकि ऋतिक रोशन ने फिल्म में यूनिवर्स के अपने किरदार कबीर के रूप में कैमियो किया है।