फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ आज शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर पहले से ही फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी। ऐसे में इसकी शुरुआत भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार हुई है। जानिए आज दूसरे दिन ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने कितना कलेक्शन किया है।
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार शुरुआत की। जनमाष्टमी के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ की कमाई की और इस साल की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग वाली फिल्मों में चौथा स्थान हासिल कर लिया।
‘मिर्जापुर द मूवी’ का आज का कलेक्शन
- क्रेज के मुकाबले दूसरे दिन इसकी कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली है।
- वीकएंड होने के बावजूद फिल्म ने आज खबर लिखे जाने तक 12.80 करोड़ का कलेक्शन किया है।
- देर रात तक इसके आंकड़ों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
- आज के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का टोटल कलेक्शन 38.55 करोड़ का हो गया है।
- फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
‘मिर्जापुर द मूवी’ की स्टारकास्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म की कास्ट में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ें- मिर्जापुर द मूवी: पहले ही दिन फिल्म ने मचाया तहलका, 2026 की टॉप 4 हिंदी फिल्मों में बनाई जगह; कमाए इतने करोड़