लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर:बच्चों से की बातचीत, एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में लिया हिस्सा – Pm-modi-travels-by-delhi-metro-talks-to-children-attend-srcc-centenary-celebration-updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए मेट्रो में यात्रा की। दिल्ली मेट्रो में सवारी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने साथ में यात्रा करने वाले बच्चों से बातचीत की। इससे पहले वे 13 साल पहले एसआरसीसी पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, ”कुछ ही देर में शाम सात बजे मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में इसके शताब्दी समारोह में शामिल होने पहुंचूंगा। इस कॉलेज ने वर्षों के दौरान खुद को विशिष्ट बनाया है। इसने शैक्षणिक उत्कृष्टता, संस्थान निर्माण और कारोबार, सार्वजनिक जीवन तथा समाज में नेतृत्व करने वाली कई पीढ़ियों को तैयार करने के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।”

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स भारत के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में से एक है। यह वाणिज्य, अर्थशास्त्र और प्रबंधन के क्षेत्र में अध्ययन का एक प्रतिष्ठित केंद्र है। प्रधानमंत्री मोदी का एसआरसीसी का दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारतीय जनता पार्टी युवा पीढ़ी तक अपनी पहुंच बढ़ाने के प्रयास कर रही है। पीएम मोदी ने इससे पहले 2013 में एसआरसीसी का दौरा किया था। उस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

इस साल अप्रैल में प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर कॉलेज के शासी निकाय और एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। यह मुलाकात संस्थान की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुई थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने एक विशेष स्मारक डाक टिकट भी जारी किया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नीट यूजी पेपर लीक मामला:14वें आरोपी शेषराव सूर्यवंशी की सीबीआई हिरासत खत्म, राउज एवेन्यू कोर्ट ने भेजा जेल – Rouse Avenue Court Sends 14th Accused Sheshrao Suryavanshi To Jail In Neet-ug Paper Leak Case

नेपाल त्रासदी:सड़े अंग, बिलखते परिजन और 5000 लोग लापता; अब डीएनए टेस्ट ही क्यों बना अपनों का आखिरी सहारा? – Nepal Flood Dna Testing Missing Persons Body Identification

Ind W Vs Pak W Live Score:पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला – Ind W Vs Pak W Live Score: Women’s Asia Cup 2026 India Vs Pakistan Women Today Match Scorecard Updates

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 2 Films Collection Falls A Bit After Strong Start – Entertainment News: Amar Ujala

कीव पर तीन दिन के लिए रोके रूसी हमले:रूस-यूक्रेन युद्ध में नई पहल की क्या वजह, पुतिन ने क्यों दिया ये आदेश? – Vladimir-putin-orders-russia-to-halt-kyiv-strikes-us-envoys-visit-steve-witkoff-jared-kushner

एक्सप्लेनर:अमेरिका में रखा अपना सोना क्यों निकाल रहे यूरोपीय देश, ये कैसे संकट की आहट; भारत का क्या हाल? – Explainer Why European Countries Repatriating Gold From Us Federal Reserve India Status America

Leave a Comment