लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुंबई लोकल में बहस बनी जानलेवा:22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, दरवाजा खुला रखने को लेकर हुआ था झगड़ा – Argument On Mumbai Local Train Turns Fatal 22-year-old Man Stabbed To Death Dispute Over Keepingdoor Open

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुंबई की लोकल ट्रेन में दरवाजे को लेकर हुआ मामूली विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल में सफर कर रहे 22 वर्षीय मयंक लोहार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि मयंक फर्स्ट क्लास डिब्बे में सफर कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक यात्री से ट्रेन का दरवाजा बंद करने के लिए कहा। जिसके बाद दरवाजा खुला रखने को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच आरोपी ने किया हमला 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच चलती ट्रेन में मयंक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मयंक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस के अनुसार, दोनों युवक ट्रेन नंबर 90663 के फर्स्ट क्लास कोच में यात्रा कर रहे थे। बहस के बाद आरोपी ने कथित तौर पर एक धारदार हथियार निकाला और लोहार के पेट में घोंप दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रात 11:04 बजे बोरीवली स्टेशन पर ट्रेन के रुकने से पहले  प्लेटफॉर्म 6 के पास चलती ट्रेन से कूद गया और स्टेशन परिसर से भाग गया।

 इलाज के दौरान युवक की हुई मौत

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को तुरंत एक्टिवेट कर दिया गया। ट्रेन के आने के कुछ ही मिनटों के भीतर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और GRP के जवान कोच में पहुंचे और घायल यात्री की मदद की। स्ट्रेचर, पोर्टर और मेडिकल टीम को बुलाया गया और लोहार को इलाज के लिए कोच से बाहर निकाला गया। उन्हें रात 11:22 बजे बोरीवली स्टेशन के इमरजेंसी मेडिकल रूम में ले जाया गया और डॉक्टर ने उनकी जांच की। मेडिकल सलाह के बाद, उन्हें एम्बुलेंस से कांदिवली के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। रेलवे स्टेशनों के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। इसके साथ ही उन यात्रियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है जिन्होंने इस घटना को होते हुए देखा। 

ये भी पढ़ें: हत्यारे न करते ये गलती तो कभी न खुलता राज, ऐसे रची गई केतन की हत्या की साजिश

चार महीने के भीतर दूसरी घटना 

विरार के रहने वाले लोहार अंधेरी की एक प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन के तौर पर काम करते थे। घटना के समय वह काम से घर लौट रहे थे। उनके परिवार में माता-पिता, एक बहन और तीन भाई हैं। बता दें कि ऐसा ही एक मामला फरवरी में भी सामने आया थ। जहां विले पार्ले कॉलेज के 32 वर्षीय लेक्चरर आलोक सिंह को मलाड स्टेशन पर ट्रेन से उतरने की कोशिश के दौरान झगड़े में कथित तौर पर चाकू मार दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने उस मामले में आरोपी ओंकार शिंदे को गिरफ्तार किया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए यूथ ब्रिगेड स्कीम की घोषणा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी का एलान – Cm Yogi Adityanath Announces ‘youth Brigade Scheme’ To Boost Employment Opportunities On 80th Independence Day

Himachal Weather:मानसून की बारिश से दुश्वारियां जारी, राज्य के छह जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट – Himachal Weather: Rain To Lash Several Regions Continuously For A Week; Orange Alert Issued For Heavy Rainfall

पश्चिम एशिया में फिर तनाव:ईरान का कतर पर पायलटों को रोकने का दावा; लेबनान में इस्राइली हमले में 11 की मौत – West Asia Tensions Rise Again: Iran Claims Qatar Is Holding Pilots; 11 Killed In Israeli Strikes On Lebanon

Report:यात्रियों की सेहत से हो रहा खिलवाड़, कई बड़े स्टेशनों पर सुविधाओं की भी कमी; जांच में क्या-क्या मिला? – Report Are Passengers Health Being Put At Risk Major Stations Lack Basic Facilities What Audit Find

Us में बारिश से हाहाकार:इंडियाना की व्हाइट नदी में बाढ़, 113 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड टूटा, कितनी जनहानि? – Us Floods: 70 Rescued In Indiana As Floodwaters Rise; What Warning Did The Weather Service Issue

Hanur Shootout:हनूर जंगल में तीन शिकारियों की मौत, Cm शिवकुमार ने दिए जांच के आदेश; क्या वन विभाग से हुई चूक? – Hanur Shootout Three Suspected Poachers Kill In Forest Firing, Cm Shivakumar Orders Probe; Did Officials Fail?

Leave a Comment