लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Maharashtra:नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा; ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, आठ महिला मजदूरों की मौत – Maharashtra: Eight Women Labourers Killed As Truck Hits Tempo On Nagpur-mumbai Expressway

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महाराष्ट्र के जालना जिले में नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें आठ महिला मजदूरों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम खत्म करके अपने घर लौट रही थीं।

यह भी पढ़ें – एक देश, एक चुनाव: हर राज्य का दौरा करेगी संसद की संयुक्त समिति, आम सहमति बनाने की कोशिश

हादसे के वक्त टेम्पो में 11 लोग थे सवार

पुलिस के मुताबिक, कुल 11 लोग एक टेम्पो में बैठे थे, जिसमें ड्राइवर भी शामिल था। जैसे ही टेम्पो चलने वाला था, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा कडवांची गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई शव सड़क पर बिखर गए।

सात महिलाओं ने मौके पर तोड़ा दम

इस हादसे में सात महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने जालना के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अलकाबाई अदमाने (45), लक्ष्मीबाई मदन (35), मीना अदमाने (45), कंचन अदमाने (50), ताराबाई चौधरी (60), कडूबाई मदन (55) और सुमन अदमाने (70) के रूप में हुई है, जो सभी जालना तहसील की रहने वाली थीं। एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

अस्पताल में तीन घायलों का इलाज जारी

घटना में घायल तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों का तुरंत इलाज कराया जा रहा है और प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें – Bengal Election: कांग्रेस ने दूसरी सूची में 10 उम्मीदवारों का एलान किया, शुभंकर सरकार श्रीरामपुर से मैदान में

मंत्री और भाजपा विधायक ने घटना पर जताया शोक

वहीं, पर्यावरण मंत्री और जालना जिले की पालक मंत्री पंकजा मुंडे ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। इस हादसे पर जालना के भाजपा विधायक नारायण कुचे ने कहा, ‘जो घटना घटी है वह बेहद दुखद है… इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई… मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के आश्रितों और परिवार के सदस्यों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है… हमारे मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर बहुत संवेदनशील हैं।’

अन्य वीडियो



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का राशिफल:मेष-वृषभ समेत इन 2 राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ – Today Prediction Horoscope Of 10 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

‘जेलेंस्की के विमान के पास पहुंचा ड्रोन’:नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे का दावा; क्या बनी रणनीति? – Volodymyr Zelenskyy Plane Drone Attack Norway Air Defence Ukraine

आज का शब्द:स्वन और महादेवी वर्मा की कविता- हुए शूल अक्षत मुझे धूलि चन्दन! – Aaj Ka Shabd Swan Mahadevi Verma Poem Hue Shool Akshat

एपल ने ‘आईफोन डुओ’ नाम से लॉन्च किया फोल्डेबल आईफोन: फोल्ड होने पर दिखता है पासपोर्ट जैसा; जानिए क्या है खास – Apple Unveils Foldable ‘iphone Duo’ Passport-style Design: Features & Specifications

महाराष्ट्र की सरकारी बिजली कंपनियों का नहीं होगा निजीकरण:महावितरण का आएगा आईपीओ? मुख्यमंत्री ने क्या बताया? – Maharashtra’s State-run Power Firms Won’t Be Privatised, Msedcl Share Sale In Offing: Fadnavis

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम:इस्माइली शिया समुदाय के सबसे बड़े आध्यात्मिक नेता भारत पहुंचे, क्यों खास है ये दौरा? – Ismail Shia Top Leader Prince Rahim Aga Khan V Arrives In India For Week-long Visit

Leave a Comment