लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सीवीसी की रिपोर्ट में खुलासा:सरकारी ऑफिस भ्रष्टाचार के गढ़, 70 हजार शिकायतें; बैंक-रेलवे सबसे आगे – Cvc-report-2025-70584-corruption-complaints-banks-railways-top

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की वार्षिक रिपोर्ट 2025 के अनुसार, पिछले साल सरकारी विभागों के खिलाफ कुल 70,584 भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलीं। शिकायतों के मामले में बैंक और रेलवे शीर्ष पर रहे। मुख्य सतर्कता अधिकारियों (सीवीओ) ने इनमें से 64,905 शिकायतों का निपटारा 31 दिसंबर 2025 तक कर दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक 5,679 शिकायतें प्रक्रिया में थीं। इनमें से 2,002 मामले तीन महीने से अधिक समय से लंबित थे। नियमों के तहत, सीवीओ को तीन महीने के अंदर जांच पूरी करनी होती है। आयोग इनकी त्वरित निपटारे के लिए नियमित समीक्षा करता है। सर्वाधिक 9,933 शिकायतें बैंकों से मिलीं, जिनमें 9,520 निस्तारित कर दी गईं। वहीं रेलवे से जुड़ी 9,381 शिकायतें दर्ज हुईं, 8,754 को निस्तारित किया गया है।

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की 6,531 शिकायतें हैं। स्थानीय निकाय (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सरकार यानी जीएनसीटीडी को छोड़कर) में 4,834 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इसमें दिल्ली जल बोर्ड, एमसीडी, एनडीएमसी और डीएसआईआईडीसी शामिल हैं।

इन विभागों में शिकायतें

मानव संसाधन विकास में 2,030, श्रम मंत्रालय में 1,894 बीमा कंपनियां की 1,536 दूरसंचार की 1,469, रक्षा मंत्रालय में 1,410, उपभोक्ता मामले में 1,123, इस्पात मंत्रालय में 1,023 और डाक विभाग में 1,003 शिकायतें दर्ज की गईं हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज के दिन:विदेश मंत्री एस जयशंकर का यूक्रेन दौरा, बीसीसीआई की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक – 3 September 2026 Major Event

महंगे क्रूड और युद्ध के साये में शेयर बाजार:क्या सितंबर में जारी रहेगी तेजी? 5 साल का ट्रेंड इस बार कसौटी पर – Stock-market-september-trend-nifty-sensex-crude-oil-global-tensions

सुर्खियां:पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट; ट्रंप बोले- जंग लंबी नहीं चलेगी – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

अहतियात:उत्तराखंड का अर्ली वार्निंग सिस्टम तैयार, परीक्षण की तैयारी; वसुंधरा झील पर लगेगा पायलट प्रोजेक्ट – Uttarakhand Early Warning System Ready; Preparations For Testing Underway.

मिसाइलों के साए में पढ़ाई:यूक्रेन में जमीन के नीचे बने 74 स्कूल, बंकर में कैसे हो रही भविष्य की तैयारी? – Ukraine-underground-schools-children-study-amid-russian-missile-drone-attacks

एम्स में सर्जरी के लिए 5 साल इंतजार:न्यूरो की कतार में 1324, दिल की शल्य चिकित्सा के लिए 690 रोगी प्रतीक्षारत – Five-year Wait For Surgery At Aiims

Leave a Comment