लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सुर्खियां:पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट; ट्रंप बोले- जंग लंबी नहीं चलेगी – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत

Updated Thu, 03 Sep 2026 05:58 AM IST

मानसून की बारिश से कई राज्यों में मुश्किल बढ़ गई है। 12 से ज्यादा राज्यों में अलर्ट है और पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भूस्खलन का असर दिख रहा है। उधर, पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा है, लेकिन ट्रंप ने जंग ज्यादा लंबी नहीं चलने की बात कही है। एनडीए में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज हैं। शिक्षा मंत्रालय पर खास नजर है और 70 पार मंत्रियों की जिम्मेदारी बदलने के संकेत हैं। महाराष्ट्र में कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने पानी और सलाइन लेने पर हामी भरी है, लेकिन अनशन खत्म नहीं किया है। सीवीसी की रिपोर्ट में सरकारी दफ्तरों से जुड़ी 70 हजार शिकायतों का खुलासा हुआ है। कृष्णा-गोदावरी बेसिन में समुद्र के नीचे जमीन खिसकने के बड़े सबूत मिले हैं। बांग्लादेश के मुस्लिम नाटो से जुड़ने की चर्चा के बीच पाकिस्तान की रणनीति पर भी सवाल उठ रहे हैं। जनगणना में एआई से जातियों के करोड़ों आंकड़ों का विश्लेषण आसान होने की उम्मीद है। यूक्रेन में मिसाइलों के खतरे के बीच जमीन के नीचे बने स्कूलों में पढ़ाई जारी है। वहीं, भारत ने स्वदेशी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम का सफल परीक्षण कर सैन्य ताकत बढ़ाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें- 




top headline today important and big news stories of 3 september 2026 updates on amar ujala news in hindi

अगले 4-5 दिनों तक बारिश के आसार
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश: अगले 4 दिन और बरसेगा पानी, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट; भूस्खलन से रास्ते बंद

मध्य भारत के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। नदियों में उफान से ज्यादातर इलाके बाढ़ की चपेट में हैं, भूस्खलन होने से 200 से अधिक सड़कें बंद हैं और कई इलाकों से संपर्क कट गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है और 12 से अधिक राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर 


top headline today important and big news stories of 3 september 2026 updates on amar ujala news in hindi

वायुसेना की स्वदेशी प्रहार क्षमता को मजबूती
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


दूर बैठा दुश्मन भी खाएगा खौफ: खगंतक-243 का सफल परीक्षण, स्वदेशी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम कैसे बढ़ाएगा सैन्य ताकत?

भारतीय वायुसेना ने स्वदेश में डिजाइन और विकसित किए गए लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम (एलआरजीबी) खगंतक-243 का सफल ड्रॉप परीक्षण किया है। वायुसेना ने बताया कि परीक्षण के दौरान हथियार ने सभी निर्धारित उद्देश्यों को पूरा किया। इसे भारत की स्वदेशी सटीक प्रहार क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर


top headline today important and big news stories of 3 september 2026 updates on amar ujala news in hindi

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
– फोटो : ANI


पश्चिम एशिया संघर्ष: राष्ट्रपति ट्रंप बोले- जंग ज्यादा लंबी नहीं चलेगी; ईरानी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ईरान के साथ जारी युद्ध अब ‘बहुत ज्यादा लंबा’ चलेगा। यह युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था। ईरान पर अमेरिका के नए हमलों के कुछ दिन बाद ट्रंप का यह बयान आया है। दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर 


top headline today important and big news stories of 3 september 2026 updates on amar ujala news in hindi

पीएम मोदी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक


एनडीए की नई टीम की आहट: मंत्रालय फेंटे जाएंगे, शिक्षा मंत्रालय हॉट सीट; 70 पार वाले निशाने पर?

राजनीति में कई बार जो होता है, उससे ज्यादा वह बोलता है जो नहीं होता। बुधवार, दो सितंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक नहीं हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन पहले ही बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन से लौट चुके थे। दिल्ली में थे, जल संसाधन मंत्रालय के कार्यक्रम में भी गए। इसके बावजूद बुधवार खाली गुजर गया। इस सन्नाटे को समझना हो तो पिछले बुधवार पर लौटना होगा। पढ़ें पूरी खबर 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज के दिन:विदेश मंत्री एस जयशंकर का यूक्रेन दौरा, बीसीसीआई की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक – 3 September 2026 Major Event

महंगे क्रूड और युद्ध के साये में शेयर बाजार:क्या सितंबर में जारी रहेगी तेजी? 5 साल का ट्रेंड इस बार कसौटी पर – Stock-market-september-trend-nifty-sensex-crude-oil-global-tensions

सीवीसी की रिपोर्ट में खुलासा:सरकारी ऑफिस भ्रष्टाचार के गढ़, 70 हजार शिकायतें; बैंक-रेलवे सबसे आगे – Cvc-report-2025-70584-corruption-complaints-banks-railways-top

अहतियात:उत्तराखंड का अर्ली वार्निंग सिस्टम तैयार, परीक्षण की तैयारी; वसुंधरा झील पर लगेगा पायलट प्रोजेक्ट – Uttarakhand Early Warning System Ready; Preparations For Testing Underway.

मिसाइलों के साए में पढ़ाई:यूक्रेन में जमीन के नीचे बने 74 स्कूल, बंकर में कैसे हो रही भविष्य की तैयारी? – Ukraine-underground-schools-children-study-amid-russian-missile-drone-attacks

एम्स में सर्जरी के लिए 5 साल इंतजार:न्यूरो की कतार में 1324, दिल की शल्य चिकित्सा के लिए 690 रोगी प्रतीक्षारत – Five-year Wait For Surgery At Aiims

Leave a Comment