एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में वो दिग्गज डायरेक्टर कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंची थीं, जहां पैप्स ने उन्हें कवर किया था. एक्ट्रेस के बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल किया जा रहा है, जिसके बाद एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय अब उनके सपोर्ट में सामने आई हैं. उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि इस तरह की मानसिकता वाले कितने बेतुके होते हैं.
शिवालिका ओबेरॉय ने कैटरीना को किया सपोर्ट
एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कटरीना कैफ की वो तस्वीर पोस्ट की, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. तस्वीर पोस्ट कर एक्ट्रेसन शिवालिका ओबेयरॉय ने लिखा, ‘क्या हो गया है मतलब?!?! ये मदरहुड है!’
उन्होंने लिखा, ‘नॉर्मल पोस्टपार्टम रिकवरी ऐसी ही दिखती है,अच्छी, बुरी, सूजन, थकान और बीच की हर चीज. ‘मदरहुड के ऐसे वर्जन को बढ़ावा देना बंद करें जो मौजूद ही नहीं है. पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई पोस्ट देखने के बाद सोच रही हूं कि ये सोच कितनी बेतुकी है.’
ये भी पढ़ेंः 24 घंटों में बिके 168.69 हजार टिकट, 25वें दिन ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा, Toxic को पछाड़ा

शिवालिका ओबेरॉय ने हाल ही में अपने बच्चे का स्वागत किया है, ऐसे में प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में आए बदलावों को वे अच्छे से समझती हैं. ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी एक्ट्रेस को प्रेग्नेंसी के बाद उसके बदलते लुक को लेकर ट्रोल किया जा रहा है. इससे पहले पत्रलेखा समेत कई एक्ट्रेस इस तरह की ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं.
यूजर्स ने किया ट्रोल
बता दें, एक्ट्रेस कटरीना कैफ नवंबर 2025 में बेटे विहान के जन्म के बाद कैटरीना कैफ काफी समय तक लाइमलाइट से दूर थीं. ऐसे में अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें स्पॉट किया गया.

जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ ट्रोल्स ने उनके बदले हुए लुक और वजन को लेकर भद्दे कमेंट्स किए.
ये भी पढ़ेंः कौन हैं ईशा रिखी? रैपर बादशाह से तलाक, पंजाबी सिनेमा का पॉपुलर नाम, बॉलीवुड में भी कर चुकी हैं काम


