लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मिर्जापुर द मूवी’ करेगी रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग? जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


 ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ओटीटी पर बेहद सक्सेफुल रहने के बाद अब ये बतौर फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रही है. ये मच अवेटेड फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं इस हफ्ते बॉलीवुड की एकमात्र बड़ी रिलीज होने की वजह से उम्मीद है कि यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग करेगी. चलिए यहां जानते हैं कि ये पहले दिन कितने करोड़ कमा सकती है? 

 ‘मिर्जापुर द मूवी’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? 
 ‘मिर्जापुर’ बतौर सीरीजी 2018 में शुरू हुई  थी. इसने अपनी बिंदास और बेबाक कहानी से खूब पॉपुलैरिटी बटोरी. यहां तक कि इसके किरदारों से लेकर इसके डायलॉग्स तक, सब कुछ मीम्स की दुनिया में वायरल है. यही कारण है कि ‘मिर्जापुर द मूवी’  को लेकर लोगों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. ऐसे में ये फिल्म रिलीज के पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग कर सकती है.

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क का अनुमान है कि बॉक्स-ऑफिस के नजरिए से, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के पहले दिन भारत में 15-20 करोड़ (नेट) की ओपनिंग करने की उम्मीद है.अगर एडवांस बुकिंग उम्मीद से बेहतर रही, तो फिल्म 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है, जबकि बुकिंग का रुझान कमज़ोर रहने पर यह 13-15 करोड़ के आसपास शुरुआत कर सकती है. हालांकि सही आंकड़े तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेंगे. 

ये भी पढ़ें:-रेस 4′ में आमिर खान प्ले करेंगे लीड रोल? प्रोड्यूसर ने तोड़ी रूमर्स पर चुप्पी, बताया सारा सच

‘मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में
टीजर में रवि किशन और जितेंद्र कुमार जैसे नए एक्टर्स को दिखाया गया है, जो मिर्जापुर की इस हलचल में शामिल हुए हैं. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, शीबा चड्ढा और श्वेता त्रिपाठी जैसे ओरिजिनल कास्ट के साथ, अली फजल ‘गुड्डू भैया’ के किरदार में पूरी तरह ढलते हुए नजर आ रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके पर राज करने के लिए अपना साम्राज्य बनाना चाहते हैं. खून-खराबा और हिंसा इस सीरीज की पहचान हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कहानी को बड़े पर्दे के लिए बेहतरीन बनाने के लिए इसमें क्या-क्या नए मोड़ और ट्विस्ट जोड़े गए हैं. इस फिल्म के डायरेक्टर गुरमीत सिंह हैं. 

ये भी पढ़ें:-मंडे टेस्ट में ‘टॉक्सिक’ पास हुई या फेल? जानें-6ठे दिन का कलेक्शन

मिर्जापुर – सीरीज के बारे में
करण अंशुमन और पुनीत कृष्णा की बनाई यह सीरीज पहली बार नवंबर 2018 में रिलीज़ हुई थी.  इसका दूसरा सीजन अक्टूबर 2020 में और तीसरा सीजन 2024 में आया था.  जहां दूसरे और तीसरे सीजन को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था, वहीं पहला सीजन जबरदस्त हिट रहा था और इसने दिलचस्प इंडियन क्राइम ड्रामा के लिए एक नया स्टैंडर्ड सेट किया था. 

 

 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment