बॉलीवुड के पॉपुलर रैपर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने 31 अगस्त को अपनी पत्नी ईशा रिखी से अलग होने का ऐलान किया. शादी के महज पांच महीने बाद ही दोनों के रास्ते अलग हो गए. हैरानी की बात ये है कि सेपरेशन के ऐलान से कुछ घंटे पहले ही बादशाह ने अपना नया गाना ‘चिमना’ रिलीज किया था.
‘चिमना’ के जरिए मराठी म्यूजिक में बादशाह की एंट्री
खास बात ये है कि ‘चिमना’ बादशाह का पहला मराठी हिप-हॉप ट्रैक है. इस गाने के जरिए उन्होंने मराठी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा है. ‘चिमना’ गाने में बादशाह के हिप-हॉप म्यूजिक के साथ महाराष्ट्र के फोक म्यूजिक का भी तड़का देखने को मिला है. इस गाने के जरिए वो महाराष्ट्र की संस्कृति और वहां के म्यूजिक को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.
‘चिमना’ गाने को प्लेबैक सिंगर दिव्या कुमार और मराठी लोक कलाकार नागेश मोरवेकर ने अपनी आवाज दी है. इसका म्यूजिक वीडियो कोल्हापुर में शूट किया गया है. बादशाह के साथ इस गाने में मराठी एक्ट्रेस नेहा खान भी नजर आ रही हैं. यूट्यूब पर गाने को अब तक 2.3 मिलियन व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं.
ये भी पढ़ेंः 6 सितंबर से शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’, जानें कौन-कौन ले सकता है शो में एंट्री
बादशाह और ईशा रिखी का डिवोर्स
बादशाह ने इंस्टाग्राम पर ईशा रिखी से अलग होने की अनाउंसमेंट करते हुए कहा कि ये फैसला आपसी सहमति से लिया गया है. बादशाह ने पोस्ट में लिखा, ‘मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. ये फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. इस मामले पर ये हमारा एकमात्र बयान होगा. हम ईमानदारी से गुजारिश करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकलें या अंदाजे न लगाए जाएं.’
कब हुई बादशाह और ईशा रिखी की शादी?
बादशाह और ईशा रिखी ने मार्च 2026 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की .शा की मां ने सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें भी शेयर की थीं. इसके बाद जून में ईशा ने इंस्टाग्राम के ‘Ask Me Anything’ सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी कंफर्म की थी. हालांकि, जुलाई में दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं. इसी दौरान ईशा ने बादशाह के साथ बिताए पलों की तस्वीरों और वीडियो का एक मोंटाज शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने एक क्रिप्टिक कैप्शन लिखा था, ‘हर तूफान एक सबक है. हर प्रार्थना एक उम्मीद है.’
बादशाह की पहली शादी
गौरतलब है कि बादशाह ने पहले शादी जैस्मीन ईसाई से की थी. साल 2020 में उनका तलाक हो गया था. इस रिश्ते से सिंगर की एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेसी ग्रेस मसीह सिंह है. ‘द लल्लन टॉप’ से अपनी पहली शादी टूटने के पीछे की वजह के बारे में भी बादशाह ने बात की थी और बताया था कि जैस्मीन कल्चर के हिसाह से एडजस्ट नहीं कर पाईं. इसलिए उनका रिश्ता नहीं टिक पाया. हालांकि, बादशाह ने कहा था कि दोनों ने इस रिश्ते को चलाने की कोशिश की थी. लेकिन ये चल नहीं पाया. जैस्मीन अब बेटी संग लंदन में रहती हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘मिर्जापुर द मूवी’ का एडवांस बुकिंग में भौकाल, रिलीज से पहले कमा डाले इतने करोड़

