प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (1 सितंबर) को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. उन्होंने इस दौरान कुछ बातें भी की. खास बात यह रही कि पीएम मोदी, जिनपिंग के साथ-साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बहुत गर्मजोशी से मुलाकात की. इसका दिलचस्प वीडियो भी सामने आया है. पीएम मोदी की इस मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कुछ ही दूरी पर खड़े थे और यह नजारा देख रहे थे.
दरअसल एससीओ समिट के दूसरे दिन की शुरुआत में सभी देशों के लीडर्स का एक साथ फोटो सेशन हुआ. इस दौरान पुतिन और जिनपिंग हॉल में पीएम मोदी की तरफ बढ़े और गर्मजोशी से हाथ मिलाया. इन तीनों के एक्शन शहबाज शरीफ भी देख रहे थे. हालांकि पीएम और शहबाज के बीच कोई बातचीत नहीं हुई. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिस पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले हैं.
#BREAKING | SCO समिट में PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा प्रहार-‘आतंकवाद पर दोहरे मापदंड के लिए जगह नहीं’ @romanaisarkhan | @vishalpandeyk
https://t.co/SMm0dUypVm#PMModi #BreakingNews #SCOSummit #Xinping #Putin pic.twitter.com/03huo52VY3— ABP News (@ABPNews) September 1, 2026
आतंकवाद पर बरसे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने SCO के मंच से आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की अपील की. उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद आज भी पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है. इसके विरुद्ध लड़ाई में हम एक्शन-रिएक्शन की सोच तक सीमित नहीं रह सकते. हमें आतंकवाद के फाइनेसिंग, रिक्रूटमेंट, रेडिकलाइजेशन और सेफ हैवेन्स के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना होगा.’
#WATCH | Kyrgyzstan: Prime Minister Narendra Modi meets Chinese President Xi Jinping and Russian President Vladimir Putin at the 26th Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Summit in Bishkek.
(Source: Host Broadcaster via Reuters) pic.twitter.com/HiDVy06H02
— ANI (@ANI) September 1, 2026
अफगानिस्तान को लेकर क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘शांत और सुरक्षित यूरेशिया की हमारी साझा आकांक्षा, अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता से भी जुड़ी है. भारत-अफगानिस्तान के लोगों के विकास और मानवीय सहायता में योगदान देता रहा है, और आगे भी देता रहेगा.’
यह भी पढ़ें : GDP: राहुल गांधी पर PM मोदी का बड़ा हमला, ‘झूठ की गूंज, निराशा फैला रहे’

