एक्टर अभय वर्मा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की सक्सेस को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. अब वो शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में भी दिखाई देंगे. अभय का मानना है कि इससे बड़ा मौका उनके लिए कुछ नहीं हो सकता. वहीं उन्होंने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है.
‘किंग’ में बड़े एक्टर्स संग काम करने पर बोले अभय वर्मा
इंटरव्यू में अभय वर्मा ने कहा, ‘मुझे शाहरुख सर, अभिषेक सर, रानी मैम और उन सभी लोगों के साथ काम करने का मौका मिला, जिन्हें मैं हमेशा से अपना आदर्श मानता आया हूं. मेरे दिल में एक मंदिर है और ये सभी लोग उसमें रहते हैं.’
अभय वर्मा शाहरुख खान को अपना इंस्पिरेशन मानते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने उन्हीं की वजह से सपने देखना सीखा. इसलिए उनके साथ एक ही स्क्रीन पर आना मेरे लिए सपने से भी बढ़कर था. मुझे नहीं पता था कि ये सपना इतनी जल्दी पूरा हो जाएगा. उनके साथ स्क्रीन शेयर करना और अपने काम को शाहरुख सर तक पहुंचाना मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है.’


ये भी पढ़ेंः कौन हैं ईशा रिखी? रैपर बादशाह से तलाक, पंजाबी सिनेमा का पॉपुलर नाम, बॉलीवुड में भी कर चुकी हैं काम

शाहरुख खान ने दी थी सलाह
शाहरुख खान की दी हुई एक सलाह को याद करते हुए अभय वर्मा ने कहा, ‘उस लेजेंड के मुंह से निकला हर शब्द अपने आप में लेजेंडरी बन जाता है. मैंने उनसे पूछा था कि उन्होंने अपनी शुरुआती फिल्में कैसे चुनीं, तो उन्होंने कहा, ‘भले ही वो दौर अलग था, लेकिन बस उन लोगों के साथ काम करो जो तुम्हें पसंद करते हैं और जिन्हें तुम पसंद करते हो.”
शाहरुख खान की तारीफ में कही ये बात
अभय वर्मा ने शाहरुख खान के काम करने के तरीके के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया, ‘वो बस एक कुर्सी लेकर कोने में बैठ जाते हैं और किसी को परेशान किए बिना देखते रहते हैं कि चीजें कैसे हो रही हैं और सिनेमा कैसे बन रहा है. चोट लगी हो या तबीयत ठीक न हो, वो फिर भी अपना 100 परसेंट देते हैं. उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है.’
अभिषेक बच्चन पर क्या बोलें एक्टर?
अभय ने अभिषेक बच्चन का एक प्यारा किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया, ‘एक दिन अभिषेक सर तैयार हो रहे थे. मैंने उनसे कहा कि मेरा परिवार मेरी वैन में है. जब भी आपको दो मिनट मिलें, तो मुझे बता दीजिएगा, मैं उन्हें आपसे मिलवा दूंगा. लेकिन वो खुद उठकर मेरी वैन तक चले गए. उन्होंने मेरी मां से मुलाकात की और कहा, ‘हाय, मेरा नाम अभिषेक बच्चन है और मैं आपके बेटे के साथ ‘किंग’ में काम कर रहा हूं.’
बता दें, ‘किंग’ के अलावा अभय वर्मा के पास ‘लाइके लाइका’ और शनाया कपूर के साथ एक फिल्म भी पाइपलाइन में है. अपने लगातार आ रहे प्रोजेक्ट्स के जरिए अभय अपनी ‘चॉकलेट बॉय’ वाली इमेज को तोड़ना चाहते हैं.
ये भी पढ़ेंः जानें- कौन हैं पूर्णिमा तिवारी, ‘हनुमान अंश’ में नीम करोली बाबा की बनी हैं पत्नी, रियल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस