लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

1 सितंबर से मुंबई में बढ़ा ऑटो टैक्सी का किराया, जानें नए रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुंबई महानगर क्षेत्र में मंगलवार से ऑटो-रिक्शा और काली-पीली टैक्सियों का सफर महंगा हो गया है. अब ऑटो और टैक्सी में यात्रा करने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे.

कितना बढ़ा किराया?

ऑटो का किराया 1 रुपये, तो काली- पीली टैक्सी का किराया 2 रुपये बढ़ा है. यानी कि जिस टैक्सी के लिए आप 31 रुपये देते थे अब उसी के लिए 33 रुपए देंगे. वहीं, ऑटो का जो किराया 26 रुपए था वो अब 27 रुपए हो गया. इतना ही नहीं शेयरिंग ऑटो भी 1 रुपए महंगा हो गया है. 

अधिकारियों के मुताबिक, किराए में ये बढ़ोतरी मुंबई और आसपास के महानगरीय क्षेत्र जैसे ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण, वसई-विरार और पनवेल में लागू होगी. नए किराए के बाद यात्रियों की रोज की आवाजाही पर पैसों का लोड बढ़ गया है, खासकर उन लोगों पर जो छोटी दूरी के लिए भी ऑटो या टैक्सी का रोज इस्तेमाल करते हैं.

कितनी है टिम कुक की नेटवर्थ? Apple से दिया इस्तीफा

पिछली बार कब बढ़ा था किराया?

1 सितंबर से 18 महीने पहले ऐसे ही एकाएक किराया महंगा हुआ था. पिछली बार 1 फरवरी 2025 को किराया बढ़ाया गया था, जिसके बाद एक बार फिर यात्रियों की जेब पर गाज गिरी है.  बता दें कि किराया बढ़ने के साथ ही यात्रियों को मीटर के अनुसार पेमेंट करना होगा. अधिकारियों ने परिवहन सेवाओं से जुड़े संचालकों से नए किराया नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है.

ड्राइवर्स को क्या है निर्देश?
सभी ऑटो और टैक्सी ड्राइवर्स को मीटर अपडेट करने के लिए बोला गया है. 30 नवंबर तक मीटर अपडेट करना होगा, नहीं तो जुर्माना लग सकता है. जबतक मीटर अपडेट नहीं होता, ऑटो- टैक्सी ड्राइवर्स टैरिफ कार्ड लेकर ड्राइव कर सकते हैं. 

ऑर्डर किया प्रोटीन पाउडर, अब शख्स को क्यों मिलेगा 58000 का मुआवजा?



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment