लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी:प्रदेश में बढ़ी स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या, लखनऊ में तीन नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर – Up: Swine Flu Cases Rise In The State, Three New Cases Put Health Department On Alert; Helpline Number Release

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजधानी में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तीन नए मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है। इनमें से दो मरीज बलरामपुर अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में और एक लोहिया संस्थान में भर्ती है। इंदिरानगर, आदिलनगर का एक-एक मरीज स्वाइन फ्लू की चपेट में आया है। सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में खराश के बाद इन्होंने निरालानगर स्थित निजी पैथोलॉजी सेंटर में जांच कराई थी। रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। सांस लेने में तकलीफ होने पर दो मरीजों को परिजनों ने बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि मरीजों में स्वाइन फ्लू के हल्के लक्षण है। उधर, लोहिया संस्थान में भर्ती तीसरे मरीज की हालत में सुधार है।

सीएमओ ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

सीएमओ ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 0522-2622080 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने अपील की है कि बुखार, जुकाम, खांसी या इस तरह के दूसरे लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डॉक्टर से सलाह लें। जरूरत पड़ने पर जांच कराएं। लोगों से खुद दवा लेने या किसी अप्रशिक्षित व्यक्ति से इलाज कराने से बचने की अपील की।

एसजीपीजीआई में कोरोना, स्वाइन फ्लू के आठ-आठ मरीज मिले

एसजीपीजीआई में बीते 15 दिनों में स्वाइन फ्लू और कोरोना के 16 रोगी मिले हैं। इनमें स्वाइन फ्लू और कोरोना के आठ-आठ रोगी हैं। संस्थान ने इनकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेजी है। संस्थान प्रशासन का कहना है कि सभी मरीजों में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं।

एसजीपीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. रूंगमेई एसके मारक का कहना है कि इस मौसम में इन्फ्लुएंजा का खतरा है। भर्ती 16 मरीजों में आधे से ज्यादा में ऑपरेशन से पहले हुई जांच में कोरोना और स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। अन्य की लक्षण के आधार ओपीडी में हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मरीजों से मास्क लगाने की अपील

एसजीपीजीआई प्रशासन की अपील है कि संक्रमण से बचाव के लिए सभी मास्क पहनें। हाथों को साफ रखें और भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें। कोई लक्षण दिखे तो खुद को आइसोलेट कर सावधानियों का पालन करें। एसजीपीजीआई के सीएमएस डॉ. देवेंद्र गुप्ता ने स्वाइन फ्लू के नए रोगी मिलने से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना का एक मरीज भर्ती था। ठीक होने पर उसकी छुट्टी कर दी गई है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पीएम का ताशकंद दौरा Live:उज्बेकिस्तान में भारतवंशियों के बीच प्रधानमंत्री, बिखरे तिरंगे और संस्कृति के रंग – Pm Modi Uzbekistan Visit Live Update Tashkent City Prez Mirziyoyev Bilateral Talk Indian Diaspora Culture News

यूपी:वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे; बढ़ेगा व्यापार-रोजगार – Uttar Pradesh’s First International Cruise Terminal Will Be Built In Varanasi

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:वीकेंड पर ‘हनुमान अंश’ ने चौंकाया, ‘आवारापन 2’ गिन रही आखिरी सांसे – Film Awarapan 2 And Hanuman Ansh Box Office Collection Thursday

होर्मुज विवाद:व्हाइट हाउस का नया दावा- हमारी नौसेना का पूरा नियंत्रण, ईरान बेअसर; 1500 जहाजों को दी सुरक्षा – Us Controls Strait Of Hormuz, White House Claims Iran Blockade Disrupted

आशिक के खुदकुशी करने से पहले का वीडियो:’ये है पंखा, आज रात को मर जाऊंगा’, रिकॉर्डिंग कर युवक ने दे दी जान – Young Man Takes His Own Life Due To Challenges Surrounding His Affair With Widowed Sister In Law

बिहार:कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान, Cm सम्राट ने सोमन राणा-झंडू कुमार को दी सम्मान राशि – National-sports-day-bihar-sports-award-pataliputra-sports-complex-players-honoured

Leave a Comment