लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पीएम का ताशकंद दौरा Live:उज्बेकिस्तान में भारतवंशियों के बीच प्रधानमंत्री, बिखरे तिरंगे और संस्कृति के रंग – Pm Modi Uzbekistan Visit Live Update Tashkent City Prez Mirziyoyev Bilateral Talk Indian Diaspora Culture News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

12:45 AM, 30-Aug-2026

राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की योजना

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी ब्यौरे के मुताबिक ताशकंद दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। दोनों के बीच व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी। दोनों देश संबंधों की समीक्षा के अलावा भविष्य की कार्ययोजना भी तय करेंगे। जनता के बीच जुड़ाव को और प्रगाढ़ करने के मकसद से समुदाय के बीच संबंधों की गर्मजोशी बनाए रखने जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।

12:35 AM, 30-Aug-2026

ताशकंद में तिरंगे की चमक: रिश्ते की गर्मजोशी को बयां करती तस्वीर

पीएम मोदी के आगमन को लेकर उज्बेकिस्तान में कैसा माहौल है, इसका अंदाजा यहां की गतिविधियों से भी लगता है। दोनों देशों के संबंधों के अलावा इंसानी रिश्ते की गर्मजोशी को बयां करती ऐसी ही तस्वीर ताशकंद सिटी से आई। शहर की इमारतें तिरंगे से जगमगाती दिखीं। 

12:29 AM, 30-Aug-2026

उज्बेकिस्तान-भारत संबंध वाकई बहुत अच्छे: कलाकार

प्रधानमंत्री के ताशकंद आगमन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले दल में शामिल एक स्थानीय युवती (कलाकार) ने भी इस मौके को विशिष्ट बताया। उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुति को लेकर थोड़ी घबराई हुई थी… हालांकि, ये मौका बेहद खास रहा। उज्बेकिस्तान और भारत के बीच संबंध वाकई बहुत अच्छे हैं।’ 

12:21 AM, 30-Aug-2026

ताशकंद में पीएम मोदी: ‘लाल बहादुर शास्त्री संस्कृति’ की तरफ से भव्य स्वागत

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले दल में शामिल एक भारतीय प्रवासी ने धानी गुप्ता ने कहा, ‘मेरे समूह का नाम ‘लाल बहादुर शास्त्री संस्कृति’ है, जो भारतीय संस्कृति को समर्पित है… मैं बहुत खुश हूं। जब मैंने सुना कि पीएम मोदी उज्बेकिस्तान आ रहे हैं, उसी समय से उनसे मुलाकात के लिए मैं बहुत उत्साहित थी… हम सभी बहुत उत्साहित हैं।’

12:11 AM, 30-Aug-2026

दवा, चिकित्सा और अन्य सभी क्षेत्रों में निवेश पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्बेकिस्तान दौरे को लेकर इस देश में रहने वाले एक अन्य भारतीय ने कहा, ‘मैं तमिलनाडु से हूं… हमें निवेश की उम्मीदें हैं। प्रधानमंत्री मोदी जहां भी जाते हैं, वहां से दवा, चिकित्सा और अन्य सभी क्षेत्रों में निवेश लाते हैं।’ 

12:06 AM, 30-Aug-2026

संगीत, स्वदेशी संस्कृति और सरलता के साथ लक्ष्य पर भी नजरें

संगीत और स्वदेशी संस्कृति के चटख रंगों के बीच स्वागत से अभिभूत पीएम मोदी ने ताशकंद में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ कुछ पल भी गुजारे। इस संक्षिप्त मुलाकात को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल दिखा। अपना अनुभव साझा करते हुए एक भारतवंशी ने कहा, प्रधानमंत्री के आगमन पर बहुत अच्छा लगा… वे बहुत ही सरल स्वभाव के हैं… हमें निवेश की उम्मीद है… भारतीय दवा कंपनियां यहां बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। यह एक शानदार अवसर है।

12:02 AM, 30-Aug-2026

सरहदों में सैकड़ों मील की दूरी, संगीत से खत्म हुए फासले!

उज्बेकिस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। पीएम मोदी प्रस्तुतियों का आनंद लेते दिखे। प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

11:58 PM, 29-Aug-2026

ताशकंद में पीएम मोदी की मौजूदगी, दिखा हाई जोश!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब उज्बेकिस्तान के ताशकंद में भारतीय समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे तो विदेशी सरजमीं पर मिनी इंडिया जैसी झलक दिखी। एक होटल में प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों ने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। यहां से सामने आए वीडियो में एक युवती पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधती भी दिखी।

11:51 PM, 29-Aug-2026

पीएम का ताशकंद दौरा LIVE: उज्बेकिस्तान में भारतवंशियों के बीच प्रधानमंत्री, बिखरे तिरंगे और संस्कृति के रंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों के दौरे के पहले चरण में उज्बेकिस्तान के ताशकंद पहुंचे हैं। यहां वे राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी द्विपक्षीय बैठकों के अलावा प्रवासी भारतीय लोगों के साथ संवाद भी करेंगे। भारतवंशियों के बीच पीएम मोदी के आगमन को लेकर विशेष उत्साह का माहौल देखा गया। एक होटल में भारतीय लोगों के बीच पहुंचे पीएम मोदी के स्वागत में लोगों ने नारेबाजी की। हाथों में तिरंगा थामे भारतवंशी पीएम मोदी के साथ मुलाकात को लेकर जोश से लबरेज दिखे। पीएम मोदी ने भी किसी को निराश नहीं किया। युवाओं से मुलाकात के अलावा वे ताशकंद में मौजूद बच्चों को भी दुलारते दिखे।

ये भी पढ़ें- ताशकंद में पीएम मोदी: प्रधानमंत्री ने यांगी उज्बेकिस्तान पार्क में अर्पित की पुष्पांजलि, राष्ट्रपति भी रहे साथ

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेपाल बाढ़ लाइव:त्रासदी में 675 मौतों की पुष्टि, 275+ भारतीय लापता; चीन में फंसे भारतीयों की क्या स्थिति है? – Nepal Flash Flood Live Updates Casualties Indians Return Death Toll Surge Search Rescue Ops Hindi News

पाकिस्तान:अस्पताल अग्निकांड पर शहबाज सख्त, नवजातों की मौत पर अफसरों पर गिरी गाज; किस-किस पर होगी कार्रवाई? – Pakistan Hospital Fire: 14 Newborns Killed, Pm Shehbaz Sharif Suspends 8 Officials, Orders Criminal Action

हिमाचल में कल से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून:चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, 54 सड़कें अब भी बंद; पढ़ें ताजा अपडेट – Heavy Rain Alert Issued For Himachal Pradesh For Four Days

यूपी:वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे; बढ़ेगा व्यापार-रोजगार – Uttar Pradesh’s First International Cruise Terminal Will Be Built In Varanasi

यूपी:प्रदेश में बढ़ी स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या, लखनऊ में तीन नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर – Up: Swine Flu Cases Rise In The State, Three New Cases Put Health Department On Alert; Helpline Number Release

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:वीकेंड पर ‘हनुमान अंश’ ने चौंकाया, ‘आवारापन 2’ गिन रही आखिरी सांसे – Film Awarapan 2 And Hanuman Ansh Box Office Collection Thursday

Leave a Comment