लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अक्षय कुमार से पीछे रह गए यश, ‘टॉक्सिक’ नहीं बन पाई राखी पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


कन्नड़ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई हो रही है. पहले दिन दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म ने दूसरे दिन भी अच्छा बिजनेस किया और तीसरे दिन राखी के मौके पर भी इसकी कमाई शानदार रही. हालांकि ये राखी के मौके पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाने से चूक गई. इसकी राह में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की एक सुपरहिट फिल्म आ गई थी.

रक्षा बंधन पर ‘टॉक्सिक’ ने कितने करोड़ कमाए?

यश और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म टॉक्सिक ने सिनेमाघरों में 26 अगस्त को दस्तक दी थी. दो दिनों में शानदार कमाई करने वाली टॉक्सिक के लिए रक्षा बंधन का दिन सिनेमाघरों में तीसरा दिन था. राखी पर फिल्म ने 28 अगस्त को भी रिकॉर्ड कमाई की थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने तीसरे दिन 27.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये राखी पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है. पहले नंबर पर अब भी अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ मौजूद है.

अक्षय कुमार से पीछे रह गए यश, 'टॉक्सिक' नहीं बन पाई राखी पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

ये भी पढ़ें: 2 शादी के बाद भी 10 साल तक तब्बू संग रहा नागार्जुन का अफेयर, रईसी में हैं अक्षय-सलमान से भी आगे

अक्षय की ‘मिशन मंगल’ से आगे नहीं निकल पाई टॉक्सिक

जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक राखी के खास मौके पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ टॉप पर कायम है. ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी. इसने 2019 में 15 अगस्त को दस्तक दी थी. साल 2019 में इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी था. फिल्म को राखी और स्वतंत्रता दिवस का भरपूर फायदा मिला था. 

अक्षय कुमार से पीछे रह गए यश, 'टॉक्सिक' नहीं बन पाई राखी पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 29.16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था और राखी पर सबसे ज्यादा कमाई करने का इसका रिकॉर्ड 7 साल बाद भी अटूट है. फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी और नित्या मेनन जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आई थीं.

टोटल कितनी हुई ‘टॉक्सिक’ की कमाई?

टॉक्सिक में यश के साथ कियारा के अलावा तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेस भी हैं. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म ने तीन दिनों में दुनियाभर 221.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसका बजट करीब 600 करोड़ रुपये है. 

ये भी पढ़ें: 10 साल की उम्र में जगराते में गाने के ऋचा शर्मा को मिले थे 11 रुपये, ऐश्वर्या की फिल्म से बनाई पहचान



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment