लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:दिल्ली-ncr में स्वाइन फ्लू संक्रमण बढ़ा; 800 मीट्रिक टन की पहली खेप से सस्ता होगा प्याज; सुर्खियां – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 26th August 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत

Updated Wed, 26 Aug 2026 05:53 AM IST

प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच 800 मीट्रिक टन की पहली खेप दिल्ली पहुंच रही है। इसे 35 रुपये किलो की रियायती दर पर बेचने की तैयारी है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। नोएडा में एक दिन में 105 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र के पालघर में तेज बुखार से बच्चे की मौत और 30 छात्रों के अस्पताल में भर्ती होने से चांदीपुरा वायरस को लेकर चिंता बढ़ गई है।  उधर, रेलवे ने तीन साप्ताहिक विशेष ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। चीनी की थोक कीमत 55 रुपये किलो होने का दावा किया गया है। भारत-श्रीलंका टेस्ट में बारिश का साया बना हुआ है। अमेरिका में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर न्यूयॉर्क के मेयर के बयान से भी चर्चा तेज है। आईआईटी और आईआईएम में छात्रों की आत्महत्या का मामला भी चिंता बढ़ा रहा है। मनोरंजन में यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर उत्साह है। बीसीसीआई की वार्षिक बैठक में आईपीएल के नए चेयरमैन के चुनाव पर नजर रहेगी। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-




top headline today important and big news stories of 26th august 2026 updates on amar ujala news in hindi

सस्ते दर पर प्याज सप्लाई का प्रयास कर रही सरकार
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


35 रुपये प्रति किलो मिलेगा प्याज: कांदा एक्सप्रेस के जरिये रियायती दरों पर आपूर्ति करने की कोशिश, योजना क्या?

प्याज संकट से निपटने के लिए सरकार देश के हर हिस्से में कांदा एक्सप्रेस के जरिये रियायती दरों पर आपूर्ति करने की कोशिश में जुटी है। इसके तहत 800 मीट्रिक टन प्याज की पहली खेप बुधवार को दिल्ली पहुंचेगी। इसे एनसीसीएफ, नैफेड और केंद्रीय भंडार पर 35 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा। कांदा एक्सप्रेस चेन्नई, एर्नाकुलम, मदुरै और गुवाहाटी भी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर


top headline today important and big news stories of 26th august 2026 updates on amar ujala news in hindi

सांकेतिक चित्र
– फोटो : अमर उजाला


स्वाइन फ्लू : दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस; एनसीआर के अस्पताल अलर्ट मोड में

दिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बीमारी के मामले बढ़कर 2,308 व इन्फ्लुएंजा ए+बी के 3,000 हो गए हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार को एक ही दिन में 105 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। राजधानी में मौसमी फ्लू और वेक्टर जनित बीमारियों के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक के बाद कहा कि सभी अस्पताल अलर्ट पर हैं। पढ़ें पूरी खबर


top headline today important and big news stories of 26th august 2026 updates on amar ujala news in hindi

भारतीय रेल
– फोटो : अमर उजाला


उत्तर रेलवे: तीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें रद्द, रक्षा बंधन पर दिल्ली से कई शहरों के लिए चलेंगी विशेष गाड़ियां

उत्तर रेलवे ने यात्रियों के लिए चल रही तीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों को अब नियमित ट्रेनों के रूप में संचालित किया जाएगा। इस कारण अलग-अलग तारीखों में स्पेशल ट्रेन सेवाएं बंद हो जाएंगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05074/05073 लालकुआं जंक्शन-क्रांतिवीरा सांगोली रायन्ना (बंगलूरू)-लालकुआं जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल को रद्द किया है। पढ़ें पूरी खबर


top headline today important and big news stories of 26th august 2026 updates on amar ujala news in hindi

चीनी की कीमत
– फोटो : amarujala.com


चीनी की नई दरें क्या?: 55 रुपये प्रति किलो हुई चीनी की थोक कीमत, सरकार का दावा- एक्स-मिल भाव में 18% की गिरावट

चीनी के आयात की अनुमति और सट्टेबाजी व जमाखोरी पर सरकार के अंकुश का असर अब दिखने लगा है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि चीनी की एक्स-मिल कीमत (थोक भाव) 18 फीसदी घटकर 55 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है और आने वाले दिनों में इनमें और गिरावट आएगी। हालांकि, मिल भाव में आई गिरावट का असर खुदरा बाजारों में दिखना अभी बाकी है। पढ़ें पूरी खबर


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूएस ओपन में फिर गूंजा रोजर फेडरर का नाम:एंडी रॉडिक के खिलाफ दिखा पुराना जादू; बैकहैंड ने फैंस को किया भावुक – Roger Federer Turns Back The Clock, Beats Andy Roddick In Emotional Us Open Return

अतीक के बेटे अबान की मौत पर नया खुलासा:130 Km रफ्तार, दस फीट उछली, फिर दाएं पहिये पर गिरी कार; ये सवाल बाकी – Atiq Ahmed Son Death Aban Car Speeding Along Highway At 130 Km Car Landed On Its Right Wheel

आतंकी पन्नू को फिर मिली जान से मारने की धमकी:एफबीआई और कनाडाई पुलिस ने किया सतर्क, यात्रा को लेकर कही यह बात – Terrorist Pannun Receives Death Threat Fbi And Canadian Police Issue Alert What Was Said Regarding Travel

सुबह 3 बजे सिनेमाघर पहुंचे दर्शक, डीजे के साथ ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का मनाया जश्न; क्या फिल्म देखकर हुए निराश? – Toxic Release Yash Fans Celebrate Film As Festival Reached To Cinema In Early Morning

‘चोली के पीछे..’ ने लगा दिया था ठप्पा, महिला समानता दिवस पर इला अरुण ने की मन की बात; बोलीं- समाज से दबती नहीं – Ila Arun Talks About Feminism And Place Of Women In Industry In A Exclusive Interview On Womens Equality Day

न्यूयार्क में तिलक से स्वागत:मैडिसन स्क्वायर गार्डन में संबोधन; मोहन भागवत के तीन देशों के दौरे पर टिकी नजरें – Welcomed With Tilak In New York Madison Square Garden Rss Chief Arrived Us On First Leg Of Three Nation Tour

Leave a Comment