लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भारत-बांग्लादेश संबंध:क्या Pm मोदी-तारिक की मुलाकात से मिटेगी कड़वाहट, या शेख हसीना की एंट्री बिगाड़ेगी खेल? – India Bangladesh Relations Tarique Rahman Pm Modi Meeting Sheikh Hasina Brics Summit

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच होने वाली संभावित बैठक क्या दोनों देशों के तल्ख रिश्तों को पटरी पर ला सकती है? ढाका में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने रविवार को ऐसे ही संकेत दिए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि दो शीर्ष नेताओं की यह मुलाकात दोनों देशों के बीच बने तनाव को दूर कर सकती है।

हाल ही में बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तल्खी काफी बढ़ गई है। इसी पृष्ठभूमि में भारतीय उच्चायुक्त का यह बयान सामने आया है।

क्या ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे तारिक रहमान?

बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, तनाव के चलते प्रधानमंत्री तारिक रहमान 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा सकते हैं। ढाका के समाचार पत्र प्रथम आलो के अनुसार, वर्तमान परिस्थितियों के कारण रहमान की भारत यात्रा लगभग अनिश्चित मानी जा रही है।

हसीना के बयान पर क्यों भड़का बांग्लादेश?

शेख हसीना ने पांच अगस्त को दिल्ली से वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की। बांग्लादेश ने इस घटनाक्रम पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि इससे बांग्लादेशी लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। भारत सरकार ने करारा जवाब दिया कि इस मीडिया कार्यक्रम में उनकी कोई भूमिका नहीं थी और वे किसी राजनीतिक बयान का समर्थन नहीं करते। इसके बाद बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाउद्दीन अहमद ने कहा कि भारत ‘हसीना कार्ड’ खेलकर दोस्ती नहीं निभा सकता।

यह भी पढ़ें: ‘ट्रंप मेरे अच्छे दोस्त’: गाजा योजना को इस्राइल ने ठुकराया, नेतन्याहू बोले- जब तक मैं PM, नहीं बनेगा फलस्तीन

तनाव के बीच कूटनीति के पांच बड़े पहलू


  • शीर्ष बैठक से उम्मीद: भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने कहा, ‘जब दो नेता मिलते हैं, तो कई समस्याएं सुलझ जाती हैं। मुझे पूरा विश्वास है।’

  • हसीना की प्रत्यर्पण मांग: बांग्लादेश का रुख कायम है कि मौत की सजा प्राप्त शेख हसीना को भारत तुरंत बांग्लादेश को सौंपे।

  • नेताओं का आपसी सम्मान: त्रिवेदी ने कहा कि तारिक रहमान और नरेंद्र मोदी दोनों ही जननेता हैं और उनके बीच कोई नकारात्मकता नहीं है।

  • भारतीय उच्चायुक्त की नई भूमिका: दिनेश त्रिवेदी जून में पद संभालने वाले पहले ऐसे राजनेता हैं जिन्हें केंद्रीय मंत्री का दर्जा प्राप्त है।

  • तारिक-त्रिवेदी मुलाकात: सोमवार को उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी और पीएम तारिक रहमान के बीच एक अहम बैठक प्रस्तावित है।

कैसे बिगड़े दोनों देशों के रिश्ते?

वर्ष 2024 में हिंसक छात्र आंदोलनों के बाद शेख हसीना सरकार का तख्तापलट हो गया था और उन्हें भारत में शरण लेनी पड़ी। नवंबर 2025 में ढाका की एक विशेष अदालत ने उन्हें मानव अधिकार उल्लंघनों के लिए मौत की सजा सुनाई। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के समय से ही दोनों देशों के रिश्ते ठंडे पड़े हुए थे। हालांकि, फरवरी में तारिक रहमान के सत्ता संभालने के बाद सुधार के संकेत मिले थे, लेकिन 5 अगस्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने एक बार फिर नया विवाद खड़ा कर दिया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पहाड़ से मैदान तक बाढ़:यूपी में आफत की बारिश, 58 मौत; पहाड़ पर बर्फ, दिल्ली में गिरा पारा; चारधाम यात्रा रुकी – Floods From Hills To Plains: Torrential Rains Wreak Havoc In Up; 58 Dead.

विश्व पर्यटन दिवस:दिल को छू लेने वाली है विदेशी महिला सैलानी और ऑटो चालक की एक वीडियो, लाखों व्यूज और लाइक्स – World Tourism Day: A Heartwarming Video Featuring A Foreign Female Tourist And An Auto-rickshaw Driver

सुर्खियां:आतंकवाद पर पाकिस्तान को भारत की खरी-खरी; बिहार के डीजीपी ने वीआरएस लिया; असम में युवती का शव बरामद – Top Headlines India Pakistan Un Terrorism Imd Bihar Dgp Vrs Young Woman Recovered In Assam Weather Apple

एपल को महंगा पड़ा पेटेंट विवाद: अमेरिकी जूरी ने लगाया 5.7 अरब का जुर्माना, फैसले के खिलाफ अपील करेगी कंपनी – Apple Fined Record $5.7 अरब In Haptic Technology Patent Case

राशिफल 27 सितंबर:मेष, मिथुन और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं नए अवसर , पढ़ें दैनिक राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 27 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

त्योहारी सीजन में जारी रहेगा नई कारों का सिलसिला:दिवाली तक कौन से नए मॉडल हो रहे हैं लॉन्च? – Festive Season 2026 Car Launches: New Suvs, Evs & Facelifts Line Up From Hyundai, Tata, Maruti & Mercedes

Leave a Comment