लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राखी पर हैवी मेहंदी नहीं पसंद? ये मिनिमल डिजाइन बढ़ा देंगे हाथों की खूबसूरती

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Minimal Mehndi Design for Rakhi: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और खूबसूरत यादों से जुड़ा होता है. इस दिन नए कपड़े पहनने से लेकर मेहंदी लगाने तक, हर चीज को लेकर लड़कियों और महिलाओं में खास उत्साह रहता है. हालांकि, हर किसी को हाथों पर बहुत भरी-भरी या हैवी मेहंदी पसंद नहीं आती. ऐसे में मिनिमल मेहंदी डिजाइंस एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

उंगलियों पर बनाएं छोटी-छोटी बेल

अगर आपको बिल्कुल सिंपल मेहंदी पसंद है, तो उंगलियों पर छोटी-सी बेल (Minimal Mehndi Design) बनवा सकती हैं. इसमें पत्तियों, छोटे फूलों या डॉट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. हथेली को खाली रखते हुए सिर्फ उंगलियों पर डिजाइन बनाने से हाथ काफी क्लीन और स्टाइलिश दिखते हैं.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

हथेली के बीच बनाएं छोटा फूल

मिनिमल मेहंदी के लिए हथेली के बीच में एक छोटा फूल बनाना काफी खूबसूरत लगेगा. इसके चारों तरफ कुछ डॉट्स और छोटी पत्तियां बना सकती हैं. चाहें तो फूल के साथ एक पतली-सी बेल को उंगलियों की तरफ ले जाएं. यह डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ फेस्टिव लुक भी देता है. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

कलाई पर ट्राई करें मेहंदी बैंड (Minimal Mehndi Design for Rakhi)

अगर आप हथेली पर मेहंदी नहीं लगाना चाहतीं, तो कलाई पर एक पतली मेहंदी बैंड डिजाइन बना सकती हैं. इसमें छोटी-छोटी पत्तियां, फूल या ज्योमेट्रिक पैटर्न बनाए जा सकते हैं. यह डिजाइन चूड़ियों के साथ भी काफी सुंदर लगता है. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

अरेबिक स्टाइल की पतली बेल

अरेबिक मेहंदी डिजाइन पसंद है, लेकिन हाथों को ज्यादा भरना नहीं चाहतीं, तो पतली अरेबिक बेल (Minimal Mehndi Design) ट्राई करें. इसमें एक तरफ से बेल शुरू करके हथेली के बीच तक लाया जा सकता है. बेल में छोटे फूल और पत्तियां जोड़ने से डिजाइन और भी सुंदर लगेगा. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: हाथों पर भरी-भरी मेहंदी नहीं पसंद? रक्षाबंधन पर ट्राई करें ये अरेबिक मेहंदी डिजाइंस

The post राखी पर हैवी मेहंदी नहीं पसंद? ये मिनिमल डिजाइन बढ़ा देंगे हाथों की खूबसूरती appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment