लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पनीर की सब्जी छोड़ इस बार बनाएं कोफ्ता, मलाईदार ग्रेवी के साथ मिलेगा लाजवाब स्वाद

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Paneer Kofta Recipe: अगर आप रोज-रोज पनीर की एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो गई हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई करें. पनीर कोफ्ता ऐसी डिश है जो घर के खाने में थोड़ा रॉयल टच ला देती है. नरम पनीर के कोफ्ते और मसालेदार, मलाईदार ग्रेवी का कॉम्बिनेशन खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है. इसे आप रोटी, नान, पराठे या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकती हैं. आइए जानते हैं घर पर पनीर कोफ्ता (Paneer Kofta Recipe) बनाने का आसान तरीका.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

पनीर कोफ्ता बनाने के लिए सामग्री

{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”250 ग्राम पनीर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 उबले हुए आलू”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1/2 चम्मच गरम मसाला”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”थोड़ा सा नमक”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1-2 बड़े चम्मच बारीक कटे काजू”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”तेल, कोफ्ते तलने के लिए”}

ग्रेवी के लिए:

{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 प्याज”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2-3 टमाटर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 बड़े चम्मच क्रीम या फ्रेश मलाई”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1/2 चम्मच हल्दी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 चम्मच धनिया पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1/2 चम्मच गरम मसाला”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”नमक स्वादानुसार”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 बड़े चम्मच तेल या घी”}

यह भी पढ़ें: बिना ज्यादा झंझट के घर पर बनाएं काजू कतली, राखी पर भाई को खिलाकर जीत लें दिल

PC: Freepik
PC: Freepik

Paneer Kofta Recipe: ऐसे बनाएं स्वादिष्ट पनीर कोफ्ता

{“type”:”howToStep”,”text”:”

सबसे पहले पनीर को अच्छी तरह कद्दूकस कर लें. अब उबले हुए आलू को मैश करके पनीर के साथ मिला दें. इसमें कॉर्नफ्लोर, लाल मिर्च, गरम मसाला और थोड़ा नमक डालें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर नरम आटा जैसा मिश्रण तैयार कर लें. अगर मिश्रण बहुत नरम लग रहा है, तो थोड़ा और कॉर्नफ्लोर डाल सकती हैं.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

अब हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर इस मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बना लें. चाहें तो हर कोफ्ते के बीच में थोड़ा काजू भर सकती हैं. इससे कोफ्ते के अंदर हल्का क्रंच आएगा.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल बहुत ज्यादा ठंडा नहीं होना चाहिए, वरना कोफ्ते तेल में टूट सकते हैं. तेल गर्म होने के बाद कोफ्तों को धीरे-धीरे डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

सभी कोफ्तों को इसी तरह फ्राई करके एक प्लेट में निकाल लें. इन्हें बहुत तेज आंच पर तलने से बाहर से जल्दी रंग आ जाएगा, लेकिन अंदर से सही तरह से पक नहीं पाएंगे.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

ग्रेवी बनाने के लिए कड़ाही में तेल या थोड़ा घी गर्म करें. इसमें तेज पत्ता, दालचीनी और इलायची डालकर हल्का भून लें. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालें और सुनहरा होने तक पकाएं.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भूनें. इसके बाद टमाटर की प्यूरी डाल दें. हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह पकाएं. मसाला तब तक पकाएं जब तक तेल किनारों से अलग दिखाई देने न लगे. यही स्टेप ग्रेवी के स्वाद को काफी बेहतर बनाता है.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

जब मसाला अच्छी तरह भुन जाए तो इसमें थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी की कंसिस्टेंसी अपने हिसाब से रखें. अब इसमें क्रीम या फ्रेश मलाई डालकर अच्छी तरह मिला दें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

आखिर में गरम मसाला डालें और 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. गैस बंद करने के बाद ही कोफ्ते ग्रेवी में डालें. अगर कोफ्तों को बहुत पहले ग्रेवी में डाल देंगी, तो वे ज्यादा नरम होकर टूट सकते हैं.

“}

ऐसे करें पनीर कोफ्ता सर्व

सर्व करते समय गर्म ग्रेवी में कोफ्ते (Paneer Kofta Recipe) डालें और ऊपर से थोड़ी फ्रेश क्रीम, हरा धनिया या कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर गार्निश करें. इसे गर्मागर्म रोटी, नान, पराठे या जीरा राइस के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: न घंटों की मेहनत, न ज्यादा सामान, राखी पर ऐसे बनाएं इंस्टेंट ब्रेड मालपुआ

The post पनीर की सब्जी छोड़ इस बार बनाएं कोफ्ता, मलाईदार ग्रेवी के साथ मिलेगा लाजवाब स्वाद appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment