लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तेहरान और सूडान में बम-बारूद की दलाली के आरोप में ईरानी महिला अमेरिका में गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर 44 वर्षीय ईरानी महिला शमीम माफी को गिरफ्तार किया गया. उन पर आरोप है कि उन्होंने ईरान और सूडान के बीच ड्रोन और बम सहित हथियारों के सौदे में दलाली की थी. न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक शमीम माफी द्वारा संचालित कंपनी के माध्यम से हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी की जाती थी और उस कंपनी को 2025 में 70 लाख डॉलर से अधिक का भुगतान प्राप्त हुआ. अमेरिकी प्रथम अटॉर्नी बिल एस्सेली ने रविवार को एक पोस्ट में कहा कि ईरानी महिला पर ईरान और सूडानी सशस्त्र बलों के बीच ड्रोन, बम, बम फ्यूज और लाखों राउंड गोला-बारूद की बिक्री में दलाली करने का आरोप लगाया जाएगा. उन्होंने इस पोस्ट में महिला की एक तस्वीर भी शेयर की.

सामने आईं गिरफ्तारी की गिरफ्तारी की तस्वीरें

एसैली की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में से एक में एफबीआई जैकेट पहने एक व्यक्ति को लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट (एलएएक्स) टर्मिनल के बाहर एक महिला को सेडान कार की पिछली सीट पर बिठाते हुए दिखाया गया और दूसरी तस्वीर में बड़ी संख्या में कैश दिखाया गया है. हालांकि इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई है. एसैली ने आगे कहा, “माफी एक ईरानी नागरिक हैं, जो 2016 में अमेरिका की कानूनी तौर पर स्थायी निवासी बन गईं.”

कितने साल की हो सकती है सजा
दोषी पाए जाने पर शमीम माफी को अधिकतम 20 वर्ष की जेल की सजा हो सकती है. शमीम माफी पर सूडान को हथियार तस्करी में ईरान की सहायता करने का आरोप है. एपी की एक रिपोर्ट के अनुसार माफी और एक अज्ञात साजिशकर्ता ओमान में एटलस इंटरनेशनल बिजनेस नामक कंपनी चलाते थे, जो हथियारों की तस्करी करती थी.

अदालती दस्तावेज़ों से पता चलता है कि दोनों ने सूडान के रक्षा मंत्रालय को 55,000 बम के फ्यूज़ बेचने में दलाली की थी. न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 70 मिलियन डॉलर से अधिक के ईरानी निर्मित मोहजर-6 सशस्त्र ड्रोन के अनुबंध भी इस बिक्री का हिस्सा थे. माफी दिसंबर 2022 से जून 2025 के बीच ईरानी खुफिया एजेंसियों के सीधे संपर्क में थीं. खबरों के मुताबिक, ईरानी महिला को सोमवार को लॉस एंजिल्स स्थित अमेरिकी जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

US के लुइसियाना में भीषण गोलीबारी, 14 साल तक के 8 बच्चों की मौत, संदिग्ध का एनकाउंटर

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

US-Iran Talk: अमेरिका संग बातचीत से ईरान का सीधा इनकार! शहबाज शरीफ ने तुरंत लगाया पेजेशकियान को फोन, मानेगा तेहरान?

Exclusive: इस्लामाबाद में रह रहा हबीबुल्लाह उर्फ सैफुल्लाह, पाकिस्तानी फोन और IP एड्रेस दे रहे गुनाहों की गवाही

Ajit Doval Visit Saudi: सऊदी अरब में पाकिस्तानी फाइटर जेट की तैनाती के बीच वहां क्यों पहुंचे भारत के ‘जेम्स बॉन्ड’ डोभाल, आखिर प्लान क्या?

Iran-US Talk: ‘धमकी, नियत और डिमांड…’ ईरान ने क्यों किया बातचीत से इनकार, पाकिस्तान को सब खुलकर बताया

ओमान सागर में बरसी बारूद! अमेरिका ने ईरानी जहाज पर किया हमला तो US नेवी पर ईरान ने दागे ड्रोन

Iran-US War: ट्रंप का गुस्सा कैमरे पर दिखा! भारतीय टैंकर पर हुए हमले के सवाल पर भड़क गए, किससे कहा- Out

Leave a Comment