
22 मई 1984 की रात विकासपुरी स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क से पुलिस को अशोक कुमार सीतापुर, यूपी का शव मिला था, उसकी हत्या चाकू से गोदकर की गई थी। भभूति ने अपने साथी नत्थू के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। भभूति को तो पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन नत्थू फरार हो गया था। नत्थू ने 42 साल तक कानून की आंखों में धूल झोंकी।

पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी नत्थू
– फोटो : अमर उजाला

