मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। सरकार की ओर से 2022, 2023 और 2024 बैच के IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई अनुमंडल पदाधिकारियों को स्थानांतरित कर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है। वहीं, 2024 बैच के कई प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार के राज्यपाल के आदेश से सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार के हस्ताक्षर से शनिवार देर रात अधिसूचना जारी की गई है।

जानिए कौन अधिकारी अब कहां गए?
- श्रेया श्री (2022 बैच) को खगड़िया जिला परिषद का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। वह सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में थीं।
- गरिमा लोहिया (2023 बैच) को बाढ़ की अनुमंडल पदाधिकारी के पद से स्थानांतरित कर दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।
- अनिरुद्ध पाण्डेय (2023 बैच) को दानापुर के अनुमंडल पदाधिकारी के पद से स्थानांतरित कर पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।
- तुषार कुमार (2023 बैच) को पूर्णिया के अनुमंडल पदाधिकारी के पद से स्थानांतरित कर मधुबनी जिला परिषद का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।
- प्रधुम्न सिंह यादव (2023 बैच) को कटिहार के अनुमंडल पदाधिकारी से स्थानांतरित कर उद्योग विभाग के खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय का निदेशक बनाया गया है।
- आकांक्षा आनंद (2023 बैच) को मुजफ्फरपुर पश्चिमी की अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी से हटाकर सासाराम, रोहतास जिला परिषद का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।
डीडीसी बनकर जमुई गईं उपमुख्यमंत्री की बेटी
- अंजली शर्मा (2023 बैच) को अरेराज, पूर्वी चंपारण की अनुमंडल पदाधिकारी से स्थानांतरित कर समाज कल्याण विभाग में निदेशक, निःशक्तता बनाया गया है।
- रोहित कर्दम (2023 बैच) को नौगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी से स्थानांतरित कर कैमूर जिला परिषद का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।
- शिप्रा विजय कुमार चौधरी (2023 बैच) को आरा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी से स्थानांतरित कर जमुई जिला परिषद का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।
- डॉ. नेहा कुमारी (2023 बैच) को सासाराम की अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी से हटाकर कटिहार जिला परिषद का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।
- कृष्ण चन्द्र गुप्ता (2023 बैच) को कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी से स्थानांतरित कर महानिरीक्षक, निबंधन, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
2024 बैच के अधिकारियों को SDM की कमान
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 2024 बैच के कई IAS अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। विरूपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर, पटना का SDM बनाया गया है। प्रिया रानी को सासाराम, रोहतास, जबकि कृष्णा जोशी को बाढ़, पटना का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर, मुंगेर, सैयद आदिल मोहसीन को मढ़ौरा, सारण, अजय यादव को बलिया, बेगूसराय, सूरज कुमार को कटिहार और विग्नेश टी.ए. को पूर्णिया का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। जतिन कुमार को शेरघाटी, गया, के. परीक्षित को नौगछिया, भागलपुर, महेश कुमार को तारापुर, मुंगेर और कशिश बक्शी को पटना सिटी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

