Richest People in the World: जब भी बात अमीर लोगों की आती है तो सबकी निगाहें अमेरिका और यूरोप के नागरिकों की तरफ ही जाती है. यूबिएस ग्लोबल वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर लोग अमेरिका में नहीं रहते है, बल्की स्विटजरलैंड में रहते हैं. यूबिएस ग्लोबल वेल्थ की रिपोर्ट में टॉप सात देशों के नाम बताए गए हैं. अच्छी बात ये है कि इस लिस्ट में दो देश एशिया के भी शामिल हैं.
स्विट्जरलैंड: यूबिएस ग्लोबल वेल्थ के अनुसार इस लिस्ट में सबसे ऊपर जिस देश का नाम है वो कोई ओर नहीं बल्कि यूरोप का सबसे खूबसूरत देश स्विट्जरलैंड है. इस देश में प्रति व्यक्ति की आय 910 हजार डॉलर यानि भारतीय रुपये में करीब 9 करोड़ के आसपास है. इस देश की कमाई का सबसे बड़ा जरिया बैंकिंग, बीमा और पर्यटन सेक्टर है. यहांका फार्मा सेक्टर काफी उन्नत में है, स्विस घड़ियों का नाम पूरी दुनिया में इज्जत से लिया जाता है. यहां के डेयरी प्रोडक्ट और चॉकलेट को भी दुनियाभर में बहुत पसंद किया जाता है.
अमेरिका: सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर अमेरिका का नाम आता है. यूबीएस ग्लोबल वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में हर आदमी की सालाना आय करीब 6.69 लाख डॉलर यानी भारतीय रुपये में 6.45 करोड़ रुपये के आसपास होती है. अमेरिका सबसे ज्यादा जीडिपी वाला देश है. दुनिया की कुल आर्थिक गतिविधियों का लगभग 26% हिस्सा अमेरिका से आता है. अमेरिकी डॉलर विश्व की सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली मुद्रा मानी जाती है.
यह भी पढ़ें- जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
लग्जमबर्ग: यूबिएस की लिस्ट के अनुसार लग्जमबर्ग सबसे अमीर देशों की लिस्ट में तीसरे स्थान में आता है. लग्जमबर्ग में प्रति व्यक्ति की आय 6.55 लाख डॉलर यानी 6.32 करोड़ रुपये के आसपास होती है. इस देश को दुनिया के सबसे अमीर और विकसित देशों में शामिल किया जाता है. इस देश में रसायन, रबर, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, फूड और स्पेस तकनीक को लेकर काफी बड़ा बाजार है.
हांगकांग: एशियाई देश हांगकांग का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, यह चौथे स्थान पर आता है. रिपोर्ट के अनुसार, हांगकांग में प्रति व्यक्ति की सालाना आय 6.48 लाख डॉलर है, जो भारतीय रुपये में 6.25 करोड़ के आसपास है. इस देश की कुल जीडीपी 400 अरब डॉलर के आसपास है, लेकिन यहां की जनसेख्या कम होने के कारण प्रति व्यक्ति की कमाई काफी ज्यादा होती है.
ऑस्ट्रेलिया: सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया 5वें स्थान पर आता है. यूबीएस की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया में लोगों की औसत सालाना कमाई 6.16 लाख डॉलर होती है, जो भारतीय करेंसी में करीब 5.94 करोड़ रुपये होती है. यहां की कमाई का सबसे बड़ा जरिया सर्विस सेक्टर है, यहां की जीडीपी का 70 फीसदी का योगदान सर्विस सेक्टर को जाता है. इसके अलावा लौह अयस्क, कोयला और गैस के खनन से भी काफी कमाई होती है. भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया का कारोबार लगातार बढ़ रहा है.
सिंगापुर: एशिया के एक और देश सिंगापुर ने भी यूबीएस की इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है. सिंगापुर में हर साल लोगों की औसत कमाई 5.27 लाख डॉलर यानी करीब 5 करोड़ रुपये होती है. इस देश की सबसे ज्यादा कमाई फाइनेंशियल सर्विसेज से होती है, जो इसकी कुल जीडीपी में 73 फीसदी हिस्सेदारी निभाता है. मैन्युफैक्चरिंग में देखें तो इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन, बायोमेडिकल प्रोडक्ट की पूरी दुनिया कायल है. सिंगापुर दुनिया के सबसे व्यस्त बंदरगाहों में भी शामिल है.
यह भी पढ़ें- भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?


