Denim Skirt Styling Ideas: डेनिम स्कर्ट ऐसी फैशन पीस है, जिसे आप सिर्फ एक तरह से नहीं बल्कि कई अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं. खास बात यह है कि इसे पहनने के लिए आपको हर बार नए कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती.
अपने वॉर्डरोब में मौजूद टॉप या शर्ट के साथ भी डेनिम स्कर्ट (Denim Skirt Styling Ideas) को आसानी से पेयर किया जा सकता है. अगर आप भी अपनी डेनिम स्कर्ट को अलग-अलग अंदाज में पहनना चाहती हैं, तो ये आउटफिट आइडियाज आपके काम आ सकते हैं.
1. डेनिम स्कर्ट के साथ व्हाइट टी-शर्ट
सबसे सिंपल और क्लासी लुक के लिए डेनिम स्कर्ट के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहनें. आप टी-शर्ट को स्कर्ट के अंदर टक कर सकती हैं, जिससे लुक ज्यादा स्मार्ट नजर आएगा. इसके साथ व्हाइट स्नीकर्स और एक छोटा स्लिंग बैग कैरी करें. यह लुक कॉलेज, शॉपिंग या दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए अच्छा रहेगा.

2. क्रॉप टॉप के साथ ट्रेंडी लुक (Denim Skirt Styling Ideas)
अगर आपको थोड़ा मॉडर्न और स्टाइलिश लुक पसंद है, तो डेनिम स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप ट्राई करें. ब्लैक, व्हाइट, पेस्टल या प्रिंटेड क्रॉप टॉप डेनिम के साथ काफी अच्छा लगता है. इसके साथ छोटे हूप ईयररिंग्स और स्नीकर्स पहनें.

यह भी पढ़ें: ये हैं 10 नए ब्लाउज डिजाइन्स, जो बदल देंगे आपकी साड़ी का पूरा लुक
3. ओवरसाइज शर्ट के साथ कैजुअल लुक
डेनिम स्कर्ट को ओवरसाइज शर्ट के साथ पहनकर आप एक कूल कैजुअल लुक बना सकती हैं. शर्ट को पूरा टक करने के बजाय सामने से हल्का टक करें या खुला छोड़कर अंदर बेसिक टैंक टॉप पहनें. पैरों में स्नीकर्स या फ्लैट सैंडल पहन सकती हैं. यह आउटफिट रोजाना की आउटिंग या कैफे डेट के लिए बढ़िया है.

4. डेनिम स्कर्ट के साथ ब्लेजर
थोड़े स्मार्ट और पॉलिश्ड लुक के लिए डेनिम स्कर्ट के साथ ब्लेजर (Denim Skirt Styling Ideas) पहनें. अंदर बेसिक टॉप या फिटेड टी-शर्ट रखें और ऊपर से ब्लेजर कैरी करें. ब्लैक, बेज या न्यूट्रल शेड का ब्लेजर डेनिम स्कर्ट के साथ आसानी से मैच हो जाता है. इसके साथ लोफर्स, बैलेरीना फ्लैट्स या हील्स पहनी जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: पाना चाहती हैं परफेक्ट बंगाली लुक? ट्राई करें बंगाल की ये बेहद खूबसूरत हैंडलूम साड़ियां
The post एक डेनिम स्कर्ट, 4 स्टाइलिश लुक, ऑफिस से लेकर आउटिंग तक ऐसे करें स्टाइल appeared first on Prabhat Khabar.


