लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Independence Day पर ऐसे तैयार करें अपने बच्चे को, दिखेगा सबसे प्यारा और अलग

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Independence Day Kids Outfit Ideas: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन बच्चों के लिए काफी खास होता है. इस दिन स्कूलों में झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत और तरह-तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं. ऐसे में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा इस खास दिन पर सबसे प्यारा और अलग नजर आए.

अगर आप भी अपने बच्चे को 15 अगस्त के लिए तैयार करने की सोच रहे हैं, तो बहुत ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान स्टाइलिंग टिप्स की मदद से बच्चे को क्यूट और देशभक्ति से जुड़ा लुक (Independence Day Kids Outfit Ideas) दिया जा सकता है.

तिरंगे के रंगों वाले कपड़े चुनें

15 अगस्त के लिए बच्चे के आउटफिट में केसरिया, सफेद और हरे रंग को शामिल कर सकते हैं. लड़कों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ तिरंगे रंग का छोटा स्टोल अच्छा लगेगा. वहीं लड़कियों के लिए सफेद या हरे रंग की फ्रॉक, कुर्ती या स्कर्ट के साथ केसरिया रंग की एक्सेसरी कैरी कराई जा सकती है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

छोटा तिरंगा बैज लगाएं (Independence Day Kids Outfit Ideas)

अगर बच्चे के पास पहले से स्कूल की ड्रेस है और अलग से कपड़े नहीं खरीदना चाहते, तो आउटफिट पर छोटा-सा तिरंगा बैज लगा सकते हैं. यह सिंपल होने के साथ-साथ 15 अगस्त की थीम को भी दिखाएगा. 

लड़कियों के लिए ट्राई करें ट्रेडिशनल लुक

लड़कियों के लिए 15 अगस्त पर सिंपल ट्रेडिशनल लुक काफी प्यारा लगेगा. सफेद कुर्ती के साथ हरा दुपट्टा या तिरंगे रंगों वाली छोटी एक्सेसरीज पहना सकती हैं. बालों में छोटी-सी चोटी या पोनीटेल बनाकर तिरंगे रंग के रिबन लगा दें. इससे बिना ज्यादा मेहनत के पूरा लुक खास बन जाएगा.

लड़कों को दें कूल देशभक्ति लुक

लड़कों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा एक आसान और क्लासी ऑप्शन है. इसके साथ केसरिया या हरे रंग की जैकेट पहनाई जा सकती है. अगर बच्चा छोटा है, तो तिरंगे रंग का बैंड या छोटा बैज भी लगाया जा सकता है. ध्यान रखें कि कपड़े बच्चे के लिए आरामदायक हों, क्योंकि स्कूल में उसे कई घंटे रहना पड़ सकता है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

तिरंगे रंग की छोटी एक्सेसरीज आएंगी काम

बच्चे के पूरे आउटफिट को 15 अगस्त वाला टच देने के लिए छोटी एक्सेसरीज (Independence Day Kids Outfit Ideas) का इस्तेमाल कर सकते हैं. तिरंगे रंग का हेयरबैंड, रिबन, ब्रेसलेट, बैज या स्टोल इसके लिए अच्छा विकल्प है. इससे बिना नया पूरा आउटफिट खरीदे ही बच्चे का लुक थीम के मुताबिक तैयार हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

The post Independence Day पर ऐसे तैयार करें अपने बच्चे को, दिखेगा सबसे प्यारा और अलग appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment