लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

किसानों को बड़ी राहत:चार राज्यों में दालों-तिलहनों की खरीद को मंजूरी; उत्तर प्रदेश बना सबसे बड़ा लाभार्थी – Major Relief For Farmers: Procurement Of Pulses Oilseeds Approved In Four States; Up Biggest Beneficiary

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्र सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने चार राज्यों में दलहन और तिलहन की बड़े पैमाने पर खरीद को मंजूरी दे दी है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह खरीद ‘मूल्य समर्थन योजना’ (PSS) के तहत तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में की जाएगी। इसका मुख्य मकसद किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलाना और उन्हें मजबूरी में कम कीमत पर फसल बेचने से बचाना है।

उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा फायदा

इस फैसले से उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। राज्य में ‘ग्रीष्मकालीन 2026’ सीजन के लिए 48,298 मीट्रिक टन मूंग, 97,970 मीट्रिक टन उड़द और 41,718 मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद को मंजूरी मिली है। इन फसलों की कुल एमएसपी कीमत 1,490 करोड़ रुपये से अधिक है। कृषि मंत्री के अनुसार, इस कदम से राज्य के दाल और तिलहन उगाने वाले किसानों को बहुत बड़ी मदद मिलेगी।

गुजरात और हरियाणा को भी होगा फायदा

गुजरात के लिए भी सरकार ने अहम फैसला लिया है। वहां ग्रीष्मकालीन 2026 सीजन के लिए 18,250 मीट्रिक टन मूंग की खरीद को मंजूरी दी गई है। इसकी कुल एमएसपी कीमत 160 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी। इससे गुजरात के मूंग किसानों को बाजार में बेहतर दाम मिल सकेंगे। इसी तरह, हरियाणा में भी ग्रीष्मकालीन 2026 सीजन के दौरान 2,115 मीट्रिक टन मूंग खरीदी जाएगी। इसकी कुल कीमत 18 करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है। यह फैसला हरियाणा के किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़ें: Viksit Bharat Rozgar Yojana: आज पीएम जारी करेंगे ₹2400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा

तमिलनाडु को भी मिलेगी राहत

तमिलनाडु के किसानों के लिए भी राहत की खबर है। कृषि मंत्री ने रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए मूंग की खरीद सीमा बढ़ा दी है। पहले यह सीमा 885 मीट्रिक टन थी, जिसे अब बढ़ाकर 990 मीट्रिक टन कर दिया गया है। यानी अब 105 मीट्रिक टन अतिरिक्त मूंग खरीदी जाएगी। इस पूरी खरीद की एमएसपी कीमत 8.68 करोड़ रुपये है। सरकार के इन फैसलों से किसानों को अपनी फसल कम दाम पर बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह कदम किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए उठाया गया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rashifal 26 August:कुंभ और मकर राशि वालों की किस्मत देगी साथ, नौकरी-कारोबार में होंगे सकारात्मक बदलाव – Today Prediction Horoscope Of 26 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

गुजरात में वंदे भारत पर पथराव:यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कर रही थीं सफर, पूछताछ में क्या बोला आरोपी? – Stone Pelting On Vande Bharat In Gujarat: Up Governor Anandiben Patel Was Aboard, Accused Held Near Surat

Nss कॉन्फ्रेंस:शाह की दो-टूक- देश धर्मशाला नहीं, घुसपैठिए देश की सुरक्षा-अर्थतंत्र के लिए घातक; और क्या बोले? – Nss Conference Amit Shah Country Is Not Dharamshala Infiltrators Threat To National Security And Economy

सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, चंडीगढ़ जिला अदालत ने धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस, क्या है मामला? – Salman Khan And Actor Sister Alvira Alvira Khan Agnihotri Faced Fraud Allegations Court Gave Notice

‘दूसरों का मजा खराब न करें’; ‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले रॉकी भाई ने दर्शकों से की खास अपील, जानिए क्या कहा? – Yash Urges Fans Ahead Toxic Release That Do Not Record Scenes From Film In Theatres And Post Them Social Media

महाराष्ट्र:’मराठी नहीं सीखना चाहते तो राज्य छोड़ दें’, ऑटो चालक से मारपीट के बाद मनसे की चेतावनी – Autorickshaw Drivers Who Feel Lowly In Learning Marathi Can Leave Maharashtra: Mns Leader

Leave a Comment