लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Asian Games Live:आज भारत के कई अहम मुकाबले, पाकिस्तान से दो बार होगी टक्कर, तीरंदाजी में चिकिथा बाहर – Asian Games Live Updates: India In Action On October 1 Archery Wrestling Volleyball Shooting Cricket Hockey

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

06:40 AM, 01-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: सेपकटकरा में भारत ने वियतनाम के खिलाफ पहला गेम जीता

भारतीय सेपकटकरा टीम ने शानदार शुरुआत की है। पुरुष क्वाड्रेंट ग्रुप-ए के मुकाबले में भारत ने वियतनाम के खिलाफ पहला गेम अपने नाम कर लिया है। मुकाबला काफी करीबी रहा और एक समय दोनों टीमें 12-12 की बराबरी पर थीं। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार अंक जुटाए और दबाव बनाए रखते हुए पहला गेम 15-12 से जीत लिया।

06:39 AM, 01-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी क्वार्टर फाइनल में चिकिथा बाहर

चिकिथा तनिपर्थी को महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उनका एशियन गेम्स अभियान समाप्त हो गया। अंतिम एंड की शुरुआत भारतीय तीरंदाज के लिए खराब रही। चिकिथा ने 8 का निशाना लगाया, जिससे नूरिसा ने बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद चिकिता ने 9 का स्कोर किया, जबकि नूरिसा ने लगातार दो 10 लगाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

चिकिथा ने आखिरी तीर पर 10 का निशाना लगाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। नूरिसा ने अपने अंतिम तीर पर 9 का स्कोर किया और अगले दौर में जगह बना ली। पिछले एशियन गेम्स में भारत ने महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में दो पदक जीते थे, जिसमें ज्योति सुरेखा वेन्नम ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस बार भारत को इस स्पर्धा में खाली हाथ लौटना पड़ेगा।

06:38 AM, 01-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: गोल्फ में महिला गोल्फरों का एक्शन शुरू

भारत की अदिति अशोक, दीक्षा डागर और प्रणवी शरथ उर्स ने गुरुवार, 1 अक्टूबर को भारतीय दल के लिए दिन का एक्शन शुरू किया। तीनों महिला व्यक्तिगत स्ट्रोकप्ले और महिला टीम के राउंड-2 में हिस्सा ले रही हैं। फिलहाल प्रणवी दूसरे स्थान पर हैं, जबकि दीक्षा डागर और अदिति अशोक संयुक्त रूप से 22वें स्थान पर चल रही हैं।

06:37 AM, 01-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: आज भारत का कार्यक्रम

 

03:00 AM – गोल्फ: महिला टीम, राउंड-2 – अदिति अशोक, दीक्षा डागर, प्रणवी शरथ उर्स

03:44 AM – गोल्फ: महिला व्यक्तिगत, राउंड-2 – प्रणवी शरथ उर्स

03:55 AM – गोल्फ: महिला व्यक्तिगत, राउंड-2 – दीक्षा डागर

04:06 AM – गोल्फ: महिला व्यक्तिगत, राउंड-2 – अदिति अशोक

सुबह के अहम मुकाबले

05:30 AM – तीरंदाजी: चिकिता तनिपार्थी, महिला कंपाउंड व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल

05:30 AM – ताइक्वांडो: रूपा बायोर, महिला व्यक्तिगत पूमसे सेमीफाइनल

05:30 AM – सेपकटकरा: भारत पुरुष बनाम वियतनाम

06:10 AM – शूटिंग: अनिश, पुरुष 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन

06:30 AM – साइकिलिंग: हर्षवीर सिंह सेखों, पुरुष ओम्नियम स्क्रैच रेस

06:30 AM – टेनिस: सुमित नागल, पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल बनाम यीबिंग वू

06:30 AM – टेनिस: युकी भांबरी/रुतुजा भोसले, मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

06:30 AM – वॉलीबॉल: भारत पुरुष बनाम पाकिस्तान, क्वार्टर फाइनल

06:30 AM से – सेलिंग: विष्णु सरवनन, आईएलसीए-7 रेस

06:30 AM से – सेलिंग: प्रिंस नोबल/मनु फ्रांसिस, 49er रेस

06:35 AM से – सेलिंग: हर्षिता तोमर/शीतल वर्मा, 49er FX रेस

06:38 AM – तीरंदाजी: चिकिता तनिपार्थी, कंपाउंड व्यक्तिगत सेमीफाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

06:40 AM से – सेलिंग: नेत्रा कुमानन, आईएलसीए-6 रेस

07:00 AM – साइकिलिंग: कीर्ति रंगास्वामी चिक्का, महिला स्प्रिंट क्वालिफिकेशन

07:00 AM – साइकिलिंग: सेलेस्टिना, महिला स्प्रिंट क्वालिफिकेशन

07:00 AM – स्क्वैश: भारत महिला बनाम हांगकांग, सेमीफाइनल

07:10 AM से – गोल्फ: भारत पुरुष टीम, राउंड-2

तीरंदाजी और कुश्ती में पदक की दौड़

07:14 AM – तीरंदाजी: चिकिता तनिपार्थी, कांस्य पदक मुकाबला, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

07:22 AM – कुश्ती: अमन, 77 किग्रा ग्रीको-रोमन क्वालिफिकेशन

07:30 AM – कुश्ती: मानसी, 62 किग्रा क्वालिफिकेशन

07:30 AM – जूडो: यामिनी मौर्य, महिला 57 किग्रा राउंड ऑफ-16

07:30 AM – जूडो: इनिंगानबी थकेल्लंबम, महिला 70 किग्रा राउंड ऑफ-16

07:30 AM से – सेलिंग: श्रद्धा वर्मा/रविंद्र कुमार, मिश्रित 470 रेस

07:31 AM – तीरंदाजी: चिकिता तनिपार्थी, स्वर्ण पदक मुकाबला, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

07:32 AM – साइकिलिंग: कीर्ति रंगास्वामी चिक्का और सेलेस्टिना, 1/16 फाइनल

07:36 AM – कैनो स्लैलम: शिखा चौहान, महिला कयाक सेमीफाइनल

07:55 AM – कुश्ती: सुमित, 60 किग्रा ग्रीको-रोमन क्वार्टर फाइनल

07:56 AM – साइकिलिंग: हर्षवीर सिंह सेखों, ओम्नियम टेम्पो रेस

08:04 AM – कुश्ती: अमन, 77 किग्रा ग्रीको-रोमन क्वार्टर फाइनल

08:10 AM – गोल्फ: वीर अहलावत, पुरुष व्यक्तिगत राउंड-2

08:12 AM – कुश्ती: मानसी, 62 किग्रा क्वार्टर फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

08:19 AM – कुश्ती: नितेश, 97 किग्रा ग्रीको-रोमन क्वालिफिकेशन

08:21 AM – गोल्फ: सप्तक तलवार, पुरुष व्यक्तिगत राउंड-2

08:29 AM – कुश्ती: सुमित, 60 किग्रा ग्रीको-रोमन सेमीफाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

08:32 AM – गोल्फ: युवराज संधू, पुरुष व्यक्तिगत राउंड-2

08:42 AM – कुश्ती: अमन, 77 किग्रा ग्रीको-रोमन सेमीफाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

08:44 AM – कुश्ती: नितेश, 97 किग्रा ग्रीको-रोमन सेमीफाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

08:50 AM – रग्बी सेवन्स: भारत महिला बनाम हांगकांग

08:50 AM – कुश्ती: मानसी, 62 किग्रा सेमीफाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

सुबह से दोपहर तक का एक्शन

08:57 AM – कुश्ती: नितेश, 97 किग्रा रेपेचेज, यदि लागू हुआ

09:02 AM – कुश्ती: अमन, 77 किग्रा रेपेचेज, यदि लागू हुआ

09:10 AM – कुश्ती: मानसी, 62 किग्रा रेपेचेज, यदि लागू हुआ

09:16 AM – कुश्ती: सुमित, 60 किग्रा रेपेचेज, यदि लागू हुआ

09:35 AM से – सेलिंग: कात्या कोएल्हो, महिला आईक्यूएफओआईएल रेस

09:40 AM से – सेलिंग: माही वर्मा, गर्ल्स आईएलसीए-4 रेस

09:47 AM – तीरंदाजी: गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु, पुरुष कंपाउंड क्वार्टर फाइनल

10:00 AM – क्रिकेट: भारत पुरुष बनाम श्रीलंका, सेमीफाइनल

10:30 AM – कैनो स्लैलम: शिखा चौहान, महिला कयाक फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

10:30 AM – सेपकटकरा: भारत पुरुष बनाम म्यांमार

10:55 AM – तीरंदाजी: गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु, पुरुष कंपाउंड सेमीफाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

11:31 AM – तीरंदाजी: गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु, पुरुष कंपाउंड स्वर्ण पदक मुकाबला, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

11:39 AM – साइकिलिंग: कीर्ति रंगास्वामी चिक्का और सेलेस्टिना, 1/16 रेपेचेज

11:55 AM – तीरंदाजी: गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु, पुरुष कंपाउंड कांस्य पदक मुकाबला, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

11:57 AM – साइकिलिंग: हर्षवीर सिंह सेखों, ओम्नियम एलिमिनेशन रेस

दोपहर के बड़े मुकाबले

12:00 PM – ताइक्वांडो: रूपा बायोर, स्वर्ण पदक मुकाबला, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

12:00 PM – शूटिंग: अनिश, पुरुष 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

12:18 PM – साइकिलिंग: हर्षिता जाखड़ और स्वस्ति सिंह, महिला मैडिसन फाइनल

01:00 PM – स्क्वैश: भारत पुरुष बनाम मलेशिया, सेमीफाइनल

01:00 PM – हॉकी: भारत पुरुष बनाम पाकिस्तान, सेमीफाइनल

01:09 PM – साइकिलिंग: कीर्ति रंगास्वामी चिक्का और सेलेस्टिना, 1/8 फाइनल

01:30 PM – जूडो: यामिनी मौर्य, महिला 57 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला/फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

01:30 PM – जूडो: इनिंगानबी थकेल्लंबम, महिला 70 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला/फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

01:33 PM – साइकिलिंग: हर्षवीर सिंह सेखों, ओम्नियम पॉइंट्स रेस

02:18 PM – साइकिलिंग: कीर्ति रंगास्वामी चिक्का और सेलेस्टिना, 1/8 रेपेचेज

शाम के मुकाबले

02:30 PM – कुश्ती: सुमित, 60 किग्रा ग्रीको-रोमन पदक मुकाबले, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

02:30 PM – कुश्ती: अमन, 77 किग्रा ग्रीको-रोमन पदक मुकाबले, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

02:30 PM – कुश्ती: नितेश, 97 किग्रा ग्रीको-रोमन पदक मुकाबले, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

02:30 PM – कुश्ती: मानसी, 62 किग्रा महिला पदक मुकाबले, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

03:30 PM – रग्बी सेवन्स: भारत महिला बनाम चीन

04:42 PM – स्पोर्ट क्लाइंबिंग: दीपु मल्लेश, पुरुष स्पीड क्वार्टर फाइनल

04:49 PM – स्पोर्ट क्लाइंबिंग: दीपु मल्लेश, सेमीफाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

04:58 PM – स्पोर्ट क्लाइंबिंग: दीपु मल्लेश, फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

06:36 AM, 01-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: एक अक्तूबर का प्रीव्यू

एशियन गेम्स में भारत के लिए एक अक्टूबर का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी अहम मुकाबलों और पदक की दौड़ में उतरेंगे।

भारत-पाकिस्तान के दो मुकाबले

सबसे ज्यादा नजरें भारत-पाकिस्तान के दो मुकाबलों पर रहेंगी। पुरुष वॉलीबॉल टीम क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी। इसके बाद हॉकी में दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। दोनों मुकाबले भारत के लिए अगले दौर में जगह बनाने के लिहाज से अहम हैं।

क्रिकेट में श्रीलंका से सेमीफाइनल

पुरुष क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में श्रीलंका का सामना करेगी। इस मुकाबले का विजेता स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंचेगा। ऐसे में भारत के पास एक और पदक पक्का करने का मौका होगा।

स्क्वैश में फाइनल पर नजर

टीम स्क्वैश की पुरुष और महिला दोनों स्पर्धाओं में भारत का पदक पक्का हो चुका है। अब भारतीय टीमें सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगी।

शूटिंग और तीरंदाजी में भी चुनौती

शूटिंग में अनिश पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल के फाइनल में उतरेंगे। वहीं, गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में अपना अभियान शुरू करेंगे।

कुश्ती में चार भारतीय खिलाड़ी

कुश्ती में सुमित, अमन, नितेश और मानसी अहम मुकाबलों के लिए मैट पर उतरेंगे। इन मुकाबलों पर भी भारतीय प्रशंसकों की नजर रहेगी।

अन्य खेलों में भी भारतीय एक्शन

स्पोर्ट क्लाइंबिंग में दीपु मल्लेश पुरुष स्पीड स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे। इसके अलावा रग्बी, साइकिलिंग और अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी मैदान पर होंगे।

भारत-पाकिस्तान के दो मुकाबलों, क्रिकेट के अहम सेमीफाइनल और कई खेलों में पदक की उम्मीदों के साथ एक अक्तूबर का दिन भारतीय दल के लिए काफी अहम रहने वाला है।

06:30 AM, 01-Oct-2026

Asian Games Live: आज भारत के कई अहम मुकाबले, पाकिस्तान से दो बार होगी टक्कर, तीरंदाजी में चिकिथा बाहर

एशियन गेम्स में एक अक्टूबर को भारत के कई अहम मुकाबले होंगे। पुरुष वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा, जबकि हॉकी टीम सेमीफाइनल में पाकिस्तान के सामने होगी। क्रिकेट में भारत का सामना श्रीलंका से सेमीफाइनल में होगा। इसके अलावा स्क्वैश, तीरंदाजी, शूटिंग, कुश्ती समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक और अगले दौर के लिए चुनौती पेश करेंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

केनरा बैंक:अक्तूबर के पहले ही दिन 3500 पदों के लिए खुल रही आवेदन विंडो, स्नातक कर सकते हैं आवेदन; जानें विवरण – Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: Apply For 3,500 Graduate Apprentice Posts From October 1

आज के दिन:एशियाड के क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से, राहुल गांधी का मध्य प्रदेश दौरा – 1 October 2026 Major Event 2026

एनसीईआरटी की नई सामाजिक विज्ञान किताब:मंदिर विध्वंस, सिख गुरुओं का संघर्ष और राम राज्य; क्या पढ़ेंगे छात्र? – Ncert Social Science Textbook: Temple Demolitions, Sikh Gurus Struggles, Ram Rajya; What Will Students Learn?

निर्वाचन आयोग ने पिछले फैसलों की समीक्षा की:एसआईआर में सुनवाई और फॉर्म के नियम बदले; क्यों? – Ec Reviews Action Taken On Decisions Announced Last Week

‘यह सिर्फ मेरे लिए है, साझा नहीं करना’:शतक के बाद रोहित का जश्न बना रहस्य, जडेजा ने पूछा तो मिला ये जवाब – Rohit Sharma Reveals Why He Kept His 35th Odi Century Celebration Private, Opens Up On Gill Partnership

आज का शब्द:कौमुदी और रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’की कविता- ओ मेरी संजीवनी ! – Aaj Ka Shabd Kaumudi Rameshwar Kamboj Himanshu Ki Kavita O Meri Jeevan Sanjeewani

Leave a Comment