मशहूर भारतीय उद्योगपति हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अक्सर कई मुद्दों पर अपनी राय देते रहते हैं. ना केवल मुद्दों पर राय बल्कि कई लोगों को मोटिवेट करने वाले पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं. लेकिन हाल ही में हर्ष सोशल मीडिया पर काफी गुस्से में नजर आए हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि कोई भी यदि धार्मिक कमेंट करेगा तो हर्ष उसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल हर्ष गोयनका ने कुछ समय पहले ही अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की थी. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘लोगों का अपने लक्ष्य को हासिल न कर पाने की एक बड़ी वजह ये है कि उनके लक्ष्य बहुत स्पष् नहीं होते हैं. “मैं सफल होना चाहता हूं” ये कोई लक्ष्य नहीं है. ये एक इच्छा है. स्पेसिफिक रहें. तय करें कि आपके लिए सफलता का क्या मतलब है. स्पष्टता से फोकस बनता है और फोकस से काम करने की प्रेरणा मिलती है.’
One of the biggest reasons people don’t achieve their goals is that their goals are too vague. “I want to be successful” isn’t a goal. It’s a wish.
Be specific. Decide what success looks like for you. Clarity creates focus, and focus creates action.— Harsh Goenka (@hvgoenka) July 14, 2026

हर्ष के इस पोस्ट पर कॉग्निजेंट के एक अधिकारी डोनाल्ड सोरस ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इससे भी बेहतर, आपका लक्ष्य गोयनका जैसे किसी अमीर इंडस्ट्रियल परिवार में जन्म लेना हो सकता है. जय श्री राम. अपनी बेवकूफी भरी और जाहिर सी सलाह अपने पास ही रखें!! X पर उपदेश देने का कोई फायदा नहीं होता।’
इस बात पर भड़के हर्ष
डोनाल्ड सोरस के इस कमेंट पर हर्ष भड़क गए. उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘क्रिटिसिज्म का स्वागत है, लेकिन धार्मिक अपमान का नहीं. किसी पर निजी हमले के लिए ‘जय श्री राम’ और 🐏 (बकरे) के प्रतीक का इस्तेमाल करना, बातचीत और उस हिंदू आस्था, जिसका वे प्रतीक हैं, दोनों का ही स्तर गिराता है. और भी निराशाजनक बात ये है कि ऐसा कॉग्निजेंट के सीनियर कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव डोनाल्ड सोरस की ओर से किया गया.’
Criticism is welcome. Religious abuse is not.
Dragging Jai Shri Ram and a symbol of 🐏 into a personal attack cheapens both the conversation and the Hindu faith it represents. Even more disappointing when it comes from a senior corporate executive @DonaldSoares from @Cognizant pic.twitter.com/mEvIuOEGtQ— Harsh Goenka (@hvgoenka) July 14, 2026
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission में सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत, उम्मीद से कहीं ज्यादा मिलेगा HRA!
हर्ष गोयनका डोनाल्ड सोरस की बात से नहीं बल्कि उनके पोस्ट पर ‘जय श्री राम’ लिखने और एक भेड़ का चिन्ह लगाने पर नाराज हुए. उन्होंने साफतौर पर कह दिया कि किसी भी तरह से धर्म को बीच में लाने की कोई जरूरत नहीं है.
वायरल हुआ पोस्ट
ये पोस्ट सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ कि लोगों ने भी कॉग्निजेंट को क्रिटिसाइज करना शुरू कर दिया. जिसे देखते हुए हर्ष गोयनका के इस पोस्ट पर खुद कॉग्निजेंट की तरफ से एक कमेंट किया गया जिसमें लिखा था कि जिस शख्स ने कमेंट किया है वो कॉग्निजेंट से किसी भी तरह से ताल्लुक नहीं रखता है. हालांकि सच्चाई क्या है ये तो कोई नहीं जानता. लेकिन हर्ष ने जरूर इस पोस्ट से साफ कर दिया है कि वो इस तरह के कमेंट्स को जरा भी बर्दाश्त नहीं करेंगे.

