
Bank Of India KYC Update: जब से भारत का डिजिटलीकरण हुआ है, तभी से बैंकिंग से लेकर हर सरकारी और प्राइवेट सुविधा के लिए फोन के द्वारा ही काम हो जाता है. फिर चाहे KYC करवाना हो और कोई अपडेट. बैंकों की तरफ से भी फोन पर ही मैसेज या मेल आ जाता है कि आप अपनी इस जानकारी को अपडेट कर लें. इसी बीच हाल ही में सरकारी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया से लोगों के पास KYC अपडेट करने का मैसेज आ रहा है. अब सरकार की तरफ से इस मैसेज को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है.
क्या मैसेज आ रहा है?
दरअसल सोशल मीडिया पर बैंक ऑफ इंडिया के नाम से एक फर्जी नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है. इस नोटिस में दावा किया जा रहा है कि अगर ग्राहक अपने आधार और PAN से जुड़ा KYC अपडेट नहीं कराते हैं, तो उनका बैंक खाता तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा. हालांकि अब इस वायरल नोटिस पर सरकार की तरफ से जवाब सामने आ गया है.
ये भी पढ़ें: EV Subsidy: सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
क्या है सच्चाई?
सरकारी एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक के जरिए इस मैसेज की पुष्टि कर बताया गया है कि ये नोटिस पूरी तरह से फर्जी है. इस नोटिस के फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, ‘बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए जाने का दावा करते हुए एक नोटिस ऑनलाइन प्रसारित हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि आधार और पैन KYC अपडेट न होने के कारण ग्राहकों के बैंक खाते तुरंत ब्लॉक कर दिए जाएंगे और उन्हें केवाईसी अपडेट करने के लिए ‘बीओआई मोबाइल डिजिटल’ एप्लिकेशन डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए कहा गया है.
👉🏻 A notice claiming to be issued by the Bank of India is circulating online, stating that customers’ bank accounts will be blocked immediately due to non-updation of Aadhaar and PAN KYC and asking them to download and install the ‘BOI Mobile Digital’ application to update their… pic.twitter.com/yP9cIEp0Xv
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 11, 2026
इस पोस्ट में आगे बताया गया है कि ‘ये नोटिस पूरी तरह फर्जी है. बैंक ऑफ इंडिया और आरबीआई ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है. वायरल हो रही इमेज पूरी तरह से फैब्रिकेटेड है और बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी नहीं की गई है.’
सरकार ने उजागर किया सच
सरकार ने साफ किया है कि ये नोटिस पूरी तरह से फर्जी है. इसी के सात ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वो ऐसे किसी भी मैसेज, लिंक या एप पर भरोसा ना करें. बैंक से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, ब्रांच या अन्य आधिकारिक माध्यमों से जानकारी की पुष्टि करें.
ये भी पढ़ें: Aviation News: एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी एयरलाइन शुरू कर सकती है? सरकार ने संसद में बताया
