लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mp:जबलपुर रेलवे स्टेशन पर खाली कोच से उठा धुआं, मचा हड़कंप; रेलवे ने आग से किया इनकार, जांच शुरू – Jabalpur Railway Station Panic Smoke Detected In Empty Train Coach

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पास रेलवे साइडिंग में खड़ी एक खाली बोगी से धुआं निकलता दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने बोगी में आग लगने की बात से इनकार किया है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जिस कोच से धुआं निकलता देखा गया, वह सामान्य यात्रियों के लिए इस्तेमाल नहीं होता था। यह विभागीय और आंतरिक कार्यों के लिए निर्धारित कोच था। घटना के समय कोच पूरी तरह खाली था और उसके अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम

जबलपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कमल कुमार तलरेजा ने बताया कि धुआं दिखाई देने के तुरंत बाद रेलवे कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कोच बंद था और घटना के वक्त उसमें कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश की दीप्ति गौड़ मुखर्जी बनीं देश की नई उच्च शिक्षा सचिव, जानिए क्यों है यह नियुक्ति खास

कारणों की जांच के लिए बनाई समिति

रेलवे अधिकारियों ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति गठित की है। समिति यह जांच करेगी कि बंद और खाली खड़े विभागीय कोच से धुआं निकलने की वजह क्या थी। जांच रिपोर्ट के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि घटना में किसी यात्री के प्रभावित होने की सूचना नहीं है। मामले की जांच जारी है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुक्केबाजी:दो भारतीय एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचे, परवीन-अंकुश स्वर्ण से एक कदम दूर; नरेंदर को मिला कांसा – Asian Games: Indian Boxers Semi Final Bout Matches Medal Updates Parveen Hooda, Ankush And Narender

हिमाचल:सनावर के पूर्व छात्र जनरल गौरव शमशेर जंग राणा को बड़ी जिम्मेदारी, ब्रिटेन में नेपाल के राजदूत होंगे – Gaurav Shumsher Jung Rana Sanawar Alumnus Appointed Nepal Ambassador Uk

हल्दिया:इंडियन ऑयल को विस्तार के लिए जमीन देगी बंगाल सरकार, लंबे समय से अटकी है ये योजना – West Bengal Cm Shuvendu Adhikari Assures Indian Oil Of Facilitating Land For Its Expansion Plan In Haldia

राजस्थान :सुप्रीम कोर्ट ने आरसीए चुनाव जारी रखने की अनुमति दी, हाईकोर्ट के फैसले तक परिणाम घोषित करने पर रोक – Rca Elections Can Proceed, Supreme Court Bars Result Declaration Pending Rajasthan Hc Verdict

बिहार में गंडक-बागमती का बढ़ता पानी:दो दर्जन से ज्यादा स्कूल डूबे, पढ़ाई ठप हुई; बच्चों के लिए नाव बनी सहारा – Waters Of Gandak And Bagmati Flood Over Two Dozen Schools In Bihar Boats Become Sole Lifeline For Students

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फिर घमासान:फारूक अब्दुल्ला पर बयान को लेकर भी बवाल, ‘वोट चोर’ के नारों से गूंजा सदन – Uproar Erupts Again As Soon As The Jammu And Kashmir Assembly Proceedings Begin On Tuesday.

Leave a Comment