- राजस्व लक्ष्य बढ़ाया, विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 4.17% हुई.
Cupid India Share Price: क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों ने पिछले कुछ सालों में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. जुलाई 2023 में इसके शेयर की कीमत करीब 2.53 रुपये थी, जो अब बढ़कर 262.25 रुपये के स्तर पर पहुंच चुकी है. यानी कि अगर तीन साल पहले किसी निवेशक ने 2.53 रुपये के भाव पर 1,00,000 का निवेश किया होता, तो उसे आज 1 करोड़ रुपये (1,02,55,550 रुपये) का मुनाफा होता है. क्यूपिड के शेयर ने इन चंद सालों में 10334.78% का रिटर्न दिया है.
बाजार में क्यूपिड के शेयरों का जलवा
क्यूपिड के शेयर सिर्फ लॉन्ग टर्म में ही नहीं, बल्कि शॉर्ट टर्म में भी बाजार में कहर ढा रहे हैं. बीते 1 साल में यह स्टॉक 700% तक चढ़ चुका है. यानी कि अगर एक साल पहले किसी ने इसमें एक लाख रुपये लगाए होते हैं, तो उसकी वैल्यू आज बढ़कर लगभग 8 लाख हो गई होती. पिछले एक महीने में यह शेयर करीब 25% तक उछल चुका है. साल 2026 की शुरुआत से इसमें लगभग 150% की तेजी आई है.
क्यूपिड लिमिटेड के शानदार Q1 नतीजे
कंपनी ने हाल ही में कारोबारी साल 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया. इस दौरान इसका मुनाफा सालाना आधार पर 194% बढ़कर 44.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 15.01 करोड़ था. वहीं, इस दौरान रेवेन्यू पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 142% बढ़कर 154.72 करोड़ हो गया है. कंपनी का EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 38.9% हो गया है, जो इसकी मजबूत ऑपरेशनल क्षमता की वजह से है.
कंपनी ने बढ़ाया अपना टारगेट
कंपनी ने अपने मजबूत एक्सपोर्ट ऑर्डर और घरेलू मांग को देखते हुए सालभर के लिए अपना रेवेन्यू टारगेट बढ़ाकर 725-750 करोड़ रुपये कर दिया है. साथ ही नेट प्रॉफिट गाइडेंस 210-225 करोड़ कर दिया है. सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट बनाने वाली इस कंपनी के पास करीब 186 करोड़ का कैश रिजर्व है, जबकि कर्ज सिर्फ 51 करोड़ रुपये के आसपास ही है. यानी कि यह एक कर्ज मुक्त कंपनी है. इसके चलते विदेशी निवेशकों का भी इस पर भरोसा अटूट है. यही वजह है कि जून 2026 की तिमाही में FIIs ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 4.17% कर ली है, जो पिछली तिमाही में सिर्फ 1.01% थी.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल


