लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Israel:इस्राइलियों की हत्या के दोषी फलस्तीनियों को मिलेगी मौत की सजा, इस्राइल की संसद में पास हुआ नया कानून – Israeli Parliament Approves Death Penalty For Palestinians Convicted Of Murdering Israelis News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इस्राइल में एक बड़ा और विवादित फैसला सामने आया है। देश की संसद नेसेट ने सोमवार को एक ऐसा कानून पास किया है, जिसमें इस्राइलियों की हत्या के दोषी पाए जाने वाले फलस्तीनियों के लिए मौत की सजा का प्रावधान रखा गया है। इस कानून के तहत, अगर वेस्ट बैंक के किसी फलस्तीनी को राष्ट्रवादी वजह से हत्या का दोषी पाया जाता है, तो उसे फांसी दी जा सकती है। यानी ऐसे मामलों में मौत की सजा अब मुख्य सजा होगी।

बता दें कि इस बिल को पास कराने में इस्राइल के दक्षिणपंथी नेताओं की बड़ी भूमिका रही। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू खुद संसद में मौजूद रहे और उन्होंने इस कानून के समर्थन में वोट दिया। हालांकि, यह कानून सिर्फ आगे होने वाले मामलों पर लागू होगा, पुराने मामलों पर नहीं। साथ ही अदालतों के पास यह अधिकार भी रहेगा कि वे चाहें तो उम्रकैद की सजा भी दे सकती हैं, यहां तक कि इस्राइली नागरिकों के मामलों में भी।

ये भी पढ़ें:- West Asia Crisis: ‘किसी और की जंग में मत कूदो’, खाड़ी देशों को रूस की सख्त चेतावनी; US-इस्राइल पर साधा निशाना

मानवधिकार संगठनों ने फैसले की आलोचना की

गौर करने वाली बात यह है कि जहां एक ओर इस्राइल में इस कानून को लेकर खूब चर्चाएं चल रही है। दूसरी ओर इस फैसले की कई मानवाधिकार संगठनों ने कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि यह कानून भेदभावपूर्ण, बेहद कठोर (सख्त) है और इससे हिंसा रुकने की संभावना भी कम है। वहीं फलस्तीनी संगठनों ने भी इसे अन्यायपूर्ण बताया है।

ये भी पढ़ें:- US-Iran War: ‘पर्दे के पीछे अमेरिका-ईरान की बातचीत जारी’, व्हाइट हाउस का बड़ा दावा; फिर भी तेहरान को चेताया



इस्लाइली सुप्रीम कोर्ट जाने का प्रावधान भी


हालांकि मामले में अब माना जा रहा है कि इस कानून को इस्राइल की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। कुल मिलाकर, यह कानून इस्राइल-फलस्तीन तनाव को और बढ़ा सकता है और आने वाले समय में इस पर कानूनी और राजनीतिक लड़ाई देखने को मिल सकती है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘बेचारा’ कहने पर भड़के प्रशांत किशोर:सीएम सम्राट चौधरी को बताया ‘अनपढ़ अपराधी’; बाढ़-शराबबंदी पर क्या बोले? – Kishor Fumes At Samrat’s ‘bechara’ Remark, Calls Him ‘uneducated Criminal’

स्विट्जरलैंड में बस हादसा:डच टूर बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत, 48 यात्री थे सवार; बचाव कार्य जारी – Switzerland Bus Overturns Updates Dutch Tour Bus Accident Several Dead Casualties Rescue Police Hindi News

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार:15,000 जवान रहेंगे तैनात, विदेशी उड़ानों के लिए पियर सी खुला; मेट्रो सेवा सामान्य – Delhi Ready For Brics: 15,000 Personnel To Be Deployed, Pier C Opened For International Flights

अमेरिका:ट्रंप के डाक मतदान के आदेश पर अदालत की रोक बरकरार, राज्यों में भेजे जा रहे मतपत्र; आगे क्या होगा? – Appeals Court Hands Trump A Loss On Mail Voting As Supreme Court Considers His Executive Order

आज का राशिफल:कुंभ समेत इन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी – Today Prediction Horoscope Of 11 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:दुर्ग और अनामिका अनु की कविता- जब वे चलती हैं – Aaj Ka Shabd Durg Anamika Nu Ki Kavita Jab We Chalti Hain

Leave a Comment