- पूरा न करने पर सब्सिडी, बुकिंग जैसी सेवाएं रुकेंगी.
LPG Price Today on August 9, 2026: आज रविवार के दिन देश भर में गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम एक से बने हुए हैं.
बीते 1 अगस्त को हुई मासिक समीक्षा में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 202 रुपये तक की भारी कटौती की गई थी. हालांकि, इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत को यथावत रखा.त्योहारी सीजन से पहले कमर्शियल सिलेंडर के रेट घटने से होटल व रेस्टोरेंट्स मालिकों को बड़ी राहत मिली है.
शहरवार LPG सिलेंडर की कीमतें
| शहर | 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत | 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत |
| दिल्ली | 942.00 रुपये | 1728.00 रुपये |
| मुंबई | 941.50 रुपये | 1683.00 रुपये |
| कोलकाता | 968.00 रुपये | 1872.50 रुपये |
| हैदराबाद | 997.00 रुपये | 1951.00 रुपये |
| लखनऊ | 979.50 रुपये | 1841.50 रुपये |
| चेन्नई | 957.50 रुपये | 1891.50 रुपये |
| नोएडा/गाजियाबाद | 939.50 रुपये | 1728.00 रुपये |
डेडलाइन से पहले निपटाएं LPG e-KYC का काम
अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्होंने LPG गैस कनेक्शन के लिए e-KYC पूरा नहीं किया है, तो इसे जल्द ही करवा लें. e-KYC की प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर भविष्य में गैस सिलेंडर बुक करने और दूसरी सेवाओं का लाभ उठाने में परेशानी हो सकती है. सरकार ने LPG ग्राहकों को e-KYC पूरा करने के लिए कई बार समय सीमा बढ़ाई है, फिर भी बड़ी संख्या में ग्राहकों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है. समय पर e-KYC पूरा न करने से ऑनलाइन बुकिंग समेत कई सेवाएं बाधित हो सकती हैं. इस बार इसकी डेडलाइन 16 अगस्त तय की गई है. आइए जानते हैं कि e-KYC पूरा न करने पर आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है-
- आपका एलपीजी कनेक्शन अस्थायी रूप से निलंबित किया जा सकता है, जिससे आप नया सिलेंडर नहीं बुक करा पाएंगे.
- प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) या सामान्य रीफिल पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी तुरंत रोक दी जाएगी.
- कमर्शियल सिलेंडरों की री-सेलिंग रोकने और अवैध या डुप्लीकेट कनेक्शनों की पहचान के लिए यह स्क्रीनिंग जरूरी है.
घर बैठे ऑनलाइन कराएं e-KYC
आप 16 अगस्त से पहले घर बैठे e-KYC प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। यह प्रोसेस बहुत आसान है.
- अपने गैस प्रोवाइडर (जैसे इंडियन ऑयल, भारत गैस या HP) का ऑफिशियल ऐप डाउनलोड करें.
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके ऐप में लॉग इन करें.
- ‘e-KYC’ या ‘आधार वेरिफिकेशन’ ऑप्शन चुनें.
- फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें और फॉर्म सबमिट करें.
ये भी पढ़ें:
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?

