लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बैंक खातों से धोखाधड़ी में टॉप पर हैं देश के ये 10 जिले, सामने आई लिस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इन दिनों इंडिया डिजिटल हो गया है, लेकिन इसी के साथ फ्रॉड और धोखाधड़ी का खतरा भी तेजी से बढ़ गया है. लोग डिजिटल पेमेंट, बैंक से संबंधित KYC आदि से जुड़े कामों के दौरान फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं. जो लगातार मुसीबत भी बनता जा रहा है, जिसके कारण कई लोग डिजिटली ट्रसफॉर्म करने से खुद को कतरा भी रहे हैं.

अब हाल ही में एक स्टडी में सामने आया है कि देश के तीन राज्य ऐसे हैं जहां पर लोगों के साथ सबसे ज्यादा धोखाधड़ी होती है. ये तीन राज्य है राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश. इन राज्यों से भी 10 जिलों के नाम सामने आए हैं.

टॉप 10 में शामिल हैं ये जिले
दरअसल हाल ही में धोखाधड़ी रोकने वाली कंपनी IDfy का वीडियो-KYC (V-KYC) ऑनबोर्डिंग डेटा सामने आया है. इस डाटा में इन तीनों राज्यों के 10 जिलों की लिस्ट दी गई है. इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा नाम हैं, तो वहीं राजस्थान से एक और हरियाणा से भी नाम शामिल हैं. इस डाटा के मुताबिक ये 10 शहर ऐसे हैं जहां पर लोग सबसे ज्यादा धोखाधड़ी का शिकार होते हैं. नीचे देखें लिस्ट:

जिले का नाम V-KYC रिजेक्शन रेट
लखीमपुर खीरी 14.03%
बरेली 13.37%
वाराणसी 12.32%
सहारनपुर 10.32%
मुजफ्फरनगर 9.77%
पानीपत 9.52%
फिरोजाबाद 8.81%
जोधपुर 7.61%
लखनऊ 6.00%
गाजियाबाद 5.91%

ये डाटा अप्रैल 2025 से जून 2026 के बीच का है, जिसके लिए करीब 130 जिलों में V-KYC कर ये डाटा इकट्ठा किया गया है.

क्यों चेतावनी दे सकता है V-KYC डाटा?
IDfy के मुताबिक V-KYC की कोशिशों और रिजेक्शन पर धायन दिया जाता है. ये रिजेक्शन तब हो सकता है जब ऑटोमेटेड सिस्टम या लाइव एजेंट किसी की जगह कोई और होने, दस्तावेज़ों में छेड़छाड़, किसी तीसरे पक्ष के इशारे या संदिग्ध व्यवहार जैसी समस्याओं की पहचान करते हैं.

ग्राहकों के लिए क्यों जरूरी है ये डाटा?
बता दें कि ये डाटा कस्टमर्स के लिए इसलिए जरूरी है क्योंकि ये फ्रॉड होने से पहले ही उन्हें सतर्क कर सकता है. ये नतीजे ग्राहकों को बताते हैं कि बैंक अकाउंट खोलने या चलाने की रिक्वेस्ट को सावधानी से देखना कितना जरूरी है. नहीं तो आप कभी भी किसी धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: UPI चार्ज से पहले ATM में भरा जा रहा कैश! बैंकों ने कर ली तैयारी?

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment