लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:होर्मुज में Centcom की धौंस; Up में तिरंगा यात्रा; पुडुचेरी दौरे पर शाह; 15 अगस्त पर Pmo की खास पहल – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 09 August 2026 Updates On Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Top News Today: आज रविवार, 09 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। होर्मुज में अमेरिका की सख्ती के बीच सेंटकॉम ने दावा किया है कि 53 वाणिज्यिक जहाजों के रूट बदलवाए गए हैं। वहीं, तेल-गैस सप्लाई के लिए नए प्लान पर भी चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगा, जो 15 अगस्त तक चलेगी। इस बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार ध्वजारोहण के दौरान वंदेमातरम की धुन और शब्द गूंजेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले से जेन-जी के सवालों और आकांक्षाओं पर बात कर सकते हैं। वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम चर्चा की। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में…





Top Headline Today Important And Big News Stories Of 09 August 2026 Updates on amar ujala

होर्मुज का रास्ता
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


CENTCOM का दावा- 53 जहाजों के रूट बदलवाए

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने शनिवार को कहा कि ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी नाकेबंदी के तहत 53 वाणिज्यिक जहाजों का रास्ता बदला गया है। कमांड के मुताबिक, दो जहाजों को निष्क्रिय किया गया और दो अन्य पर चढ़ाई की गई। वहीं, 30 से ज्यादा जहाजों को मानवीय सहायता के लिए नाकेबंदी से गुजरने की अनुमति दी गई। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 09 August 2026 Updates on amar ujala

सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला


CM योगी के नेतृत्व में आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

चुनावी तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेशवासियों में देशभक्ति का भाव जगाने के लिए ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान का शुभारंभ राजधानी से करेगी। आज मुख्यमंत्री आवास से सुबह 8 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और दोनों डिप्टी सीएम समेत तमाम मंत्री और संगठन के पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर निकलेंगे। इसमें तमाम जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठन, समाजसेवी संस्थाओं के साथ ही बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक भी शामिल होंगे। पढ़ें एक क्लिक पर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 09 August 2026 Updates on amar ujala

पुडुचेरी दौरे पर अमित शाह
– फोटो : एएनआई


पुदुचेरी दौरे पर अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आर्थिक राजधानी मुंबई में अहम कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद तटीय केंद्र शासित प्रदेश- पुडुचेरी पहुंच गए हैं। शनिवार देर रात लोक निवास पहुंचने पर शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपने दौरे के दौरान शाह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठकें भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 09 August 2026 Updates on amar ujala

पीएम मोदी।
– फोटो : Amar Ujala Graphics


PM मोदी लाल किले से भी जेन-जी से करेंगे बात

जिस जेन-जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए हैं, 15 अगस्त को वही पीढ़ी प्रधानमंत्री के लाल किले से दिए जाने वाले संदेश के केंद्र में होगी। पीएम नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में जेन-जी के सवालों, आकांक्षाओं और भविष्य को खास जगह देंगे। सरकार इसके लिए होमवर्क कर रही है। पीएमओ ने मंत्रालयों से ब्योरा मांगा है कि युवाओं के लिए अब तक क्या हुआ, उसका असर क्या रहा और आगे की योजना क्या है। मकसद यह कि लाल किले से कही हर बात के पीछे आंकड़े हों। पढ़ें एक क्लिक पर…


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

केरल:सबरीमाला के ‘हलाल गुड़’ पर हाईकोर्ट सख्त, टीडीबी को प्रसाद की शुद्धता और गुणवत्ता को लेकर दिए निर्देश – Kerala High Court Takes Stance Sabarimala Halal Jaggery Issues Directives Tdb Purity And Quality Of Prasad

ऐश्वर्या राय:सिर पर ताज, होठों पर हंसी…, अलहदा लुक से छाईं अभिनेत्री, तस्वीरों में देखिए खूबसूरत अंदाज – Aishwarya Rai Bachchan Shares Her Stunning And Beautiful Photos In Black Outfit From Paris Fashion Week

यूपी:सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, बोले- 2017 के पहले हर जिले में दंगे होते थे – Up: Cm Yogi Honors Police Personnel, Flags Off Interceptor Vehicles.

अक्तूबर राशिफल 2026:किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन और किसे मिलेगी टेंशन? पढ़ें मासिक राशिफल – October Rashifal 2026 Know October Monthly Horoscope For All 12 Zodiac Sign In Hindi

भारत Vs वेस्टइंडीज:गुवाहाटी में 811 रन बनने पर क्यों भड़के कोच गौतम गंभीर? कहा- गेंदबाजों के साथ न्याय नहीं – Is This Cricket Or Just Batting? Gautam Gambhir Questions Guwahati Pitch After Record Odi Chase

संभल हिंसा:मास्टरमाइंड शारिक साठा पकड़ से दूर, साथी अफरोज जेल से रिहा, चार की माैत से लेकर अबतक की पूरी कहानी – Sambhal Violence: Mastermind Sharik Satha Remains At Large, Associate Afroz Released From Jail

Leave a Comment