लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Ram Mandir Earning: अयोध्या का राम मंदिर पिछले कई दिनों से विवादों से घिरा हुआ है. जब से राम लला को मिलने वाले दान की नकदी, चरण पादुकाएं और अन्य चीजों के चोरी होने का मामला सामने आया है, इसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस मामले के सामने आने के बाद मंदिर ट्रस्ट की कमाई पर भी सवाल उठ रहे हैं. कई लोगों को कहना है कि मंदिर में सबसे ज्यादा कमाई चंदा और दान से ही होती है, हालांकि ये सच्चाई तो कुछ और ही है.

चंदा नहीं निवेश है कमाई का जरिया
अयोध्या स्थित राम मंदिर की कमाई का जरिया केवल चंदा ही नहीं हैं, बल्कि मंदिर के नाम पर किए गए निवेश से यहां सबसे ज्यादा कमाई होती है. इस बारे में हाल ही में मंदिर के ट्रस्ट के अकाउंट्स के जरिए पता चला है. दरअसल राम मंदिर के जिन अकाउंट्स का अब तक ऑडिट नहीं हुआ था, उनसे पता चला है कि वित्त वर्ष 2025-26 में ट्रस्ट को ब्याज से 151.80 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.

ये भी पढ़ें: Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक

दान से ज्यादा है निवेश का ब्याज
इस आंकड़े से पता चलता है कि मंदिर को मिली दान की रकम से ज्यादा कमाई मंदिर के निवेश पर मिले ब्याज से हुई है. मंदिर को श्रद्धालुओं से मिला स्वैच्छिक दान 149.36 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. इसका मतलब है कि अब ट्रस्ट की निवेश की गई रकम से होने वाली कमाई, नए दान से भी ज्यादा हो गई है.

कितनी है ट्रस्ट की कुल संपत्ति?
इन आंकड़ों के मुताबिक, ट्रस्ट की कुल संपत्ति (कॉर्पस फंड) 1,876.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इसमें से 1,771.22 करोड़ रुपये यानी करीब 94% राशि फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश की गई है. इसके अलावा ट्रस्ट के पास 2.57 एकड़ जमीन, 323 किलोग्राम सोना, 751.98 किलोग्राम चांदी और वित्त वर्ष के अंत तक 7.74 लाख रुपये नकद भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: Share Market: ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल

बता दें कि इन दिनों मंदिर में चंदा चोरी विवाद काफी चर्चा में है, जिसके लिए SIT की टीम गठित की है जो मामले की जांच कर रही है. ये आंकड़ें भी इसी जांच के दौरान सामने आए हैं. एक तरफ जहां मंदिर को मिलने वाले दान की जांच चल रही थी, तो वहीं दूसरी ओर मंदिर समिति ने इसके फाइनेंस, इनवेस्टमेंट और खर्चों का हिसाब- किताब भी जोड़ लिया है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक

वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

‘भीख मांगने का तरीका…’ यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट

सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद

बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा

CLIC Insurance Company: LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?

Leave a Comment