लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

केरल:सबरीमाला के ‘हलाल गुड़’ पर हाईकोर्ट सख्त, टीडीबी को प्रसाद की शुद्धता और गुणवत्ता को लेकर दिए निर्देश – Kerala High Court Takes Stance Sabarimala Halal Jaggery Issues Directives Tdb Purity And Quality Of Prasad

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केरल हाईकोर्ट ने त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) को निर्देश दिया है कि वे ‘प्रसादम’ बनाने के लिए खरीदी जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता के तय मानकों और सबरीमाला मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं और जरूरतों का ध्यान रखें।

बेंच ने क्या निर्देश दिए हैं? 

जस्टिस राजा विजयराघवन वी और के वी जयकुमार की बेंच ने 2021 में दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश जारी किया। याचिका में दावा किया गया था कि सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर में वितरण के लिए ‘अरवना’ और ‘अप्पम’ बनाने में ‘हलाल गुड़’ का इस्तेमाल किया जा रहा था और इसके इस्तेमाल को रोकने की मांग की गई थी। बता दें कि ‘अरवना’ गुड़ और चावल से बना पायसम है, और ‘अप्पम’ चावल और गुड़ से बना एक मीठा पकवान है। ये दोनों अयप्पा मंदिर में भक्तों को दिए जाने वाले ‘प्रसादम’ (पवित्र प्रसाद) हैं।

याचिकाकर्ता ने क्या तर्क दिया था? 

याचिकाकर्ता एस जे आर कुमार ने खास तौर पर यह तर्क दिया था कि ‘हलाल’ सर्टिफिकेशन का मतलब है कि गुड़ किसी दूसरे समुदाय की धार्मिक मान्यताओं और रीति-रिवाजों के अनुसार तैयार किया गया था। इस वजह से यह भगवान अयप्पा को चढ़ाने के लिए ‘सात्विक’ या शुद्ध सामग्री के तौर पर अनुपयुक्त हो जाता है।

बेंच ने कहा कि त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने ई-टेंडर प्रक्रिया के जरिए गुड़ खरीदा था। सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी को 19,96,034 किलोग्राम गुड़ पाउडर की सप्लाई करनी थी। कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र की कंपनी पश्चिम एशिया के कुछ देशों में भी गुड़ एक्सपोर्ट करती थी, इसलिए उसकी पैकेजिंग पर ‘हलाल’ सर्टिफिकेशन का निशान लगा हुआ था।

पानी सप्लाई को लेकर क्या आदेश दिए? 

इसके साथ ही केरल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सबरीमाला मंदिर को पानी सप्लाई करने वाले बूस्टर स्टेशनों की बनावट और सुरक्षा की तुरंत जांच करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि आने वाले तीर्थयात्रा सीजन के दौरान मंदिर में बिना रुकावट और पर्याप्त पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए इन स्टेशनों का चालू हालत में रहना जरूरी है।

जस्टिस राजा विजयराघवन वी और के वी जयकुमार की बेंच ने कहा कि जांच के आधार पर, जरूरी बुनियादी मरम्मत, मजबूती लाने वाले उपाय और अन्य जरूरी कामों की पहचान की जाए और उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘कैप्टन स्मित मच्छार आप हीरो हैं’:पीएम ने पायलट के परिवार से की बात, बहादुरी को सराहा; बोले- देश को गर्व है – Pm Modi Praise Flydubai Pilot Smit Machhar Said You Are Hero Proud Of You

बच्चे की चैट में झांके बिना रखें नजर: व्हाट्सएप लाया पैरेंटल कंट्रोल फीचर, क्या है यह और कैसे सेट करें पिन? – Whatsapp Launches New Parental Controls India: Manage Teen Privacy, Meta Ai, More

हनुमान अंश:बुंदेली भाषा से सजा ‘पार्वती…’ गाना यूट्यूब पर नंबर वन; दुनियाभर में छाया, कितने बटोरे व्यूज? – Parvati Song From Blockbuster Hanuman Ansh Movie Reached No 2 Globally And No 1 In India

ऐश्वर्या राय:सिर पर ताज, होठों पर हंसी…, अलहदा लुक से छाईं अभिनेत्री, तस्वीरों में देखिए खूबसूरत अंदाज – Aishwarya Rai Bachchan Shares Her Stunning And Beautiful Photos In Black Outfit From Paris Fashion Week

यूपी:सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, बोले- 2017 के पहले हर जिले में दंगे होते थे – Up: Cm Yogi Honors Police Personnel, Flags Off Interceptor Vehicles.

अक्तूबर राशिफल 2026:किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन और किसे मिलेगी टेंशन? पढ़ें मासिक राशिफल – October Rashifal 2026 Know October Monthly Horoscope For All 12 Zodiac Sign In Hindi

Leave a Comment