लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘आरंभ है प्रचंड…’, रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


झारखंड के रांची में परीक्षाओं में कथित प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्हें एक के बाद एक लोग समर्थन देने के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं, सेलेब्स का भी समर्थन मिला है. ऐसे में अब अभिनेता पीयूष मिश्रा ने रांची पहुंचकर धरना दे रहे छात्रों का समर्थन किया. उन्होंने वहां पहुंचकर छात्रों का हौसला बढ़ाया साथ ही ‘आरंभ है प्रचंड…’ गीत भी गाया.

छात्रों के समर्थन में रांची पहुंचे पीयूष मिश्रा
 
पीयूष मिश्रा छात्रों को सपोर्ट करने के लिए रांची पहुंचे और इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की. इस बीच उन्होंने कहा, ‘मैं यहां किसी और चीज के लिए नहीं आया हूं. मैंने कुछ छात्रों के इंटरव्यू देखे और उनके आंसुओं, तकलीफ को देखा. वो मेरे लिए यहां आने के लिए काफी है. मैं दो दिनों के लिए फ्री था तो मैं यहां छात्रों से मिलने के लिए आ गया. नौजवानों को मैं बहुत पसंद करता हूं. मैं आपके लिए ही गाता हूं एक्टिंग करता हूं तो मैं यहां आपके लिए ही हूं.’

 

यह भी पढ़ें: यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में ‘पुष्पा’,’एनिमल’ और KGF भी भूल जाएंगे

मुझसे जितना फाइनेंशियली मदद करना बन पड़ेगा मैं करूंगा…

इतना ही नहीं, पीयूष मिश्रा ने आगे कहा, ‘मैं यहां आ गया और मुझसे जितना फाइनेंशियली मदद करना बन पड़ेगा मैं करूंगा. खाना-पीना तरपाल वो सब कुछ देने की कोशिश करेंगे. हम भी कोई धन्ना सेठ नहीं हैं और ना ही टाटा बिरला हैं तो हमारी जितनी क्षमता होगी हम उतनी फाइनेंशियली मदद करेंगे. मैं अपने दोनों बेटों को आंदोलनों के लिए सपोर्ट कर सकता हूं तो आप लोगों को भी सपोर्ट करने से पीछे नहीं रहूंगा.’

 

पीयूष मिश्रा ने गाया ‘आरंभ है प्रचंड…’

इसके साथ ही पीयूष मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है. वो छात्रों को अपना समर्थन जताने के बाद गाना गाते भी नजर आए. पीयूष मिश्रा ने इस दौरान अपना फेमस गाना भी गाया. पीयूष ने ‘आरंभ है प्रचंड…’ भी गाया. उनका समर्थन पाकर छात्रों की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

यह भी पढ़ें: ‘बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं…’, यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन

गौरतलब है कि झारखंड सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में कथित प्रश्नपत्र लीक को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है. पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा प्रदर्शन के बाद अब रांची में भी छात्रों ने पेपर लीक की समस्या को उठाया. वो बारिश में भी लगातार प्रोटेस्ट कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी अभ्यार्थी ने अपनी मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment