लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

झालमुड़ी ही नहीं, इन 8 बंगाली डिशेज के भी दीवाने हैं लोग, स्वाद ऐसा जो बार-बार बुलाये बंगाल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Top 8 Favorite Bengali Dishes: बात स्वाद और संस्कृति के संगम की आती है, तो बंगाली व्यंजनों (Bengali Cuisine) का कोई मुकाबला नहीं है. अक्सर लोग बंगाल के खान-पान के नाम पर केवल माछ-भात या झालमुड़ी की ही चर्चा करते हैं, लेकिन बंगाली रसोई का संसार इससे कहीं ज्यादा विशाल और लजीज है. आज की हमारी इस विशेष रिपोर्ट में हम आपको उन 8 टॉप पसंदीदा बंगाली डिशेज के बारे में बतायेंगे, जो हर फूड लवर की बकेट लिस्ट में टॉप पर होनी चाहिए.

  1. शुक्तो (Shukto): कड़वाहट में छिपा अनोखा स्वाद

बंगाली थाली की शुरुआत अक्सर ‘शुक्तो’ से होती है. यह विभिन्न सब्जियों जैसे करेला, कच्चा केला, बैंगन और सहजन की फली (Drumstick) का एक मिश्रण है. दूध और सरसों के पेस्ट से बनी इसकी ग्रेवी कड़वाहट और मिठास का एक अद्भुत संतुलन पेश करती है.

  1. कोसा मांसो (Kosha Mangsho): मांस प्रेमियों की पहली पसंद

अगर आपको मसालेदार खाना पसंद है, तो ‘कोसा मांसो’ आपके लिए ही बना है. मटन को मसालों के साथ धीमी आंच पर तब तक भूना जाता है, जब तक कि वह पूरी तरह से नरम और गहरे रंग का न हो जाये. इसे गरमा-गरम लूची (पुरी) के साथ खाना एक अलग ही एहसास देता है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

  1. भपा इलिश (Bhapa Ilish): मछलियों का राजा

हिल्सा मछली यानी ‘इलिश माछ’ के बिना बंगाली स्वाद की चर्चा अधूरी है. सरसों के पेस्ट, हरी मिर्च और कच्चा सरसों के तेल के साथ भाप में पकायी गयी यह मछली अपने खास स्वाद और खुशबू के लिए जानी जाती है.

  1. छोलार दाल (Cholar Dal): त्योहारों की जान

चना दाल को नारियल के टुकड़ों और हल्के मीठे स्वाद के साथ बनाया जाता है. इसे आमतौर पर खास मौकों पर ‘लूची’ के साथ परोसा जाता है. यह डिश शाकाहारी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है.

  1. चिंगरी माछेर मलाई करी (Chingri Macher Malai Curry): शाही आनंद

झींगा मछली (Prawns) और नारियल के दूध के मेल से बनी यह क्रीमी करी बंगाल के शाही व्यंजनों में से एक है. इसका मखमली टेक्सचर और हल्का मीठा स्वाद इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका पसंदीदा बनाता है.

  1. आलू पोस्तो (Aloo Posto): सादगी का जादू

खसखस (Posto) और आलू से बनी यह डिश बंगाल के हर घर की पहचान है. कम मसालों के बावजूद इसका स्वाद इतना लजीज होता है कि इसे दाल और भात (चावल) के साथ खाने का मजा ही कुछ और है.

  1. बासंती पुलाव (Basanti Pulao): खुशबूदार अनुभव

केसरिया रंग का यह मीठा पुलाव ‘गोविंदभोग’ चावल से बनाया जाता है. इसमें काजू और किशमिश का भरपूर इस्तेमाल होता है. इसे अक्सर कोसा मांसो या पनीर की सब्जी के साथ खाया जाता है.

  1. पायेश (Payesh): मीठा समापन

बंगाली खीर यानी ‘पायेश’ केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि शुभ अवसरों का प्रतीक है. चावल, दूध और नलिन गुड़ (सर्दियों में) से बना पायेश स्वाद के मामले में लाजवाब होता है.

इसे भी पढ़ें

गोलगप्पा और पानी-पुरी को मात देता है पुचका, कोलकाता की गलियों में क्यों फेल हैं दिल्ली और मुंबई के जायके?

PHOTOS: झारग्राम में सड़क किनारे दुकान में झालमुड़ी खाने पहुंचे पीएम मोदी, जीता लोगों का दिल

The post झालमुड़ी ही नहीं, इन 8 बंगाली डिशेज के भी दीवाने हैं लोग, स्वाद ऐसा जो बार-बार बुलाये बंगाल appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जायके का जन्नत कोलकाता : ‘सिटी ऑफ जॉय’ में इन 5 स्ट्रीट फूड्स का जरूर लें आनंद

कहीं आपका अपना दिमाग ही तो नहीं है आपका सबसे बड़ा दुश्मन? जानें कैसे गलत फैसले लेने पर कर देता है मजबूर

क्या आपकी अलमारी में भी भरे हुए हैं पुराने कपड़े? वास्तु शास्त्र से जानें इन्हें रखना शुभ है या अशुभ

जब शरीर जरूरत से ज्यादा थक जाता है, तो दिखने लगते हैं ये 5 संकेत, समय रहते पहचानना है जरूरी

पार्लर वाली दीदी का सीक्रेट अब आपके सामने, अपनाएं ये तरीके और घर पर ही पाएं सैलून जैसे खूबसूरत और शाइनी बाल

गोलगप्पा और पानी-पुरी को मात देता है पुचका, कोलकाता की गलियों में क्यों फेल हैं दिल्ली और मुंबई के जायके?

Leave a Comment