लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

घर में किस दिशा में लगाएं कौन सी पेंटिंग? वास्तु के अनुसार जानें सही तरीका

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Vastu Painting Direction: घर की दीवारों को सजाने के लिए लोग ड्रॉइंग रूम, बेडरूम और दूसरे कमरों में तरह-तरह की पेंटिंग लगाते हैं. बाजार में कई खूबसूरत डिजाइन आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन हर पेंटिंग को किसी भी दिशा में लगाना सही नहीं माना जाता. वास्तु विशेषज्ञ बाबा बिमलेश के अनुसार, पेंटिंग चुनते समय उसके रंग, आकार और उसमें दिखाई देने वाले दृश्य के साथ-साथ दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए. वास्तु में जल, वायु, अग्नि, भूमि और आकाश को पांच तत्व माना गया है. घर में इनसे जुड़े रंगों और चीजों का संतुलन बनाए रखना जरूरी बताया जाता है. ऐसे में पेंटिंग लगाते समय भी यह देखना चाहिए कि उसमें किस तरह के रंग और दृश्य हैं और उसे घर की किस दिशा में लगाया जा रहा है. आइए जानते हैं अलग-अलग दिशाओं के लिए कैसी पेंटिंग चुनी जा सकती है.

उत्तर-पश्चिम से पूर्व दिशा तक हरियाली और बहता पानी

उत्तर-पश्चिम से उत्तर होते हुए पूर्व दिशा तक बहते पानी और हरियाली वाली तस्वीरें लगाई जा सकती हैं. इस हिस्से में नदी, झरना, हरियाली या प्राकृतिक नजारे वाली पेंटिंग अच्छी मानी जाती है. पेंटिंग लेते समय यह भी देखें कि उसमें रंगों का इस्तेमाल किस तरह किया गया है.

दक्षिण-पूर्व से दक्षिण दिशा में ऐसी पेंटिंग न लगाएं

दक्षिण-पूर्व से दक्षिण दिशा तक पेंटिंग लगाते समय थोड़ा ध्यान रखना चाहिए. इस हिस्से में बहते पानी या खुले आसमान वाली नीले और हल्के सफेद रंग की तस्वीरें लगाने से बचने की सलाह दी जाती है. यहां पेंटिंग चुनते समय उसके रंग और तस्वीर में दिखाई देने वाले दृश्य को जरूर देखें.

दक्षिण से पश्चिम दिशा में पीले रंग की तस्वीरें

दक्षिण से पश्चिम दिशा के बीच पीले रंग वाली पेंटिंग लगाई जा सकती है. इस दिशा में पीले फूल या ऊंचे पहाड़ों वाली तस्वीर भी लगाना ठीक माना जाता है. हालांकि, ऐसी तस्वीर में पानी या बहुत ज्यादा हरियाली नहीं होनी चाहिए. इसलिए पेंटिंग खरीदते समय तस्वीर के पूरे दृश्य को ध्यान से देखना जरूरी है.

पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा में पहाड़ और पानी

पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा तक ऊंचे पहाड़ और पानी से जुड़े दृश्य वाली पेंटिंग लगाई जा सकती है. इस दिशा के लिए ऐसी तस्वीर चुनी जा सकती है जिसमें पहाड़ और जल दिखाई दे. हालांकि, इसमें हरे रंग का इस्तेमाल कम या न के बराबर होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: एलोवेरा का पौधा घर में कहां रखना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु के अनुसार सही दिशा

The post घर में किस दिशा में लगाएं कौन सी पेंटिंग? वास्तु के अनुसार जानें सही तरीका appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment