लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jammu:यूएपीए में विचाराधीन कैदी की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा से ऊपर नहीं भावनाएं – Uapa Undertrial’s Bail Plea Rejected; Court States Sentiments Do Not Supersede National Security.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने शनिवार को टिप्पणी की कि भावनात्मक बातें राष्ट्रीय सुरक्षा से ऊपर नहीं। इसके साथ ही उसने यूएपीए के तहत विचाराधीन कैदी के मामले में स्पेशल एनआईए कोर्ट का फैसला बरकरार रखा। उसकी बहन की शादी में शामिल होने के लिए सात दिन की अंतरिम जमानत अर्जी खारिज कर दी।

कोर्ट ने इसके साथ ही अस्थायी रिहाई के लिए भी जेल में कैदी के आचरण और बर्ताव को अहम करार दिया। यह कहते हुए कि अपीलीय अदालत आम तौर पर ट्रायल कोर्ट के फैसले या उसके विवेक के इस्तेमाल में अपनी राय नहीं जोड़ती, जब तक कि संबंधित आदेश में कोई गैर-कानूनी बात, बड़ी अनियमितता या मनमानी न हो, स्पेशल एनआईए कोर्ट के अंतरिम जमानत खारिज करने के फैसले को सही ठहराया।

जस्टिस सिंधु शर्मा और जस्टिस राजेश सेखरी की डिवीजन बेंच वहीद उल जहूर की अपील पर सुनवाई कर रही थी। जहूर की बहन का शादी समारोह 14 और 15 अगस्त को होना है। जहूर पर गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 18, आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 2 और 4 के तहत मुकदमा चल रहा है।

ये धाराएं आतंकी साजिश, प्रतिबंधित गोला-बारूद की खरीद फरोख्त और जीवन एवं संपत्ति को खतरे में डालने की मंशा से विस्फोट से जुड़ी हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को देखते हुए ये गंभीर अपराध हैं। 

जेल के भीतर गड़बड़ी, गलत बर्ताव का जिक्र…

डिविजन बेंच ने माना कि बहन की शादी का भावनात्मक और सामाजिक महत्व है, लेकिन व्यक्तिगत हालात, आरोपों की प्रकृति, कानूनी ढांचे और सबूतों के बीच संतुलन भी जरूरी है। बेंच ने गौर किया कि जेल अधिकारियों की रिपोर्ट में बीते साल आठ सितंबर और इस साल 27 फरवरी व 10 मार्च की जानकारी में अनुशासनहीनता, गलत व्यवहार, निर्देशों का पालन न करने, जेल के अंदर गड़बड़ी और जेल अधिकारियों के साथ गलत बर्ताव जैसी बातों का जिक्र था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जम्मू:कठुआ विधायक का लापता बेटा दिल्ली में बहन के घर से मिला, पुलिस राहत में; नेताजी से न हो सका संपर्क – Kathua Mla’s Missing Son Found At Sister’s House In Delhi.

एमपी:ओबीसी आरक्षण पर राहुल गांधी का सीएम मोहन को पत्र, बोले-13% होल्ड पदों पर दें नियुक्ति; चार साल से इंतजार – Rahul Gandhi’s Letter To The Cm Regarding Obc Reservation: Says Candidates Have Been Awaiting Appointment Sinc

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज:केरल में हुआ विराट कोहली का जबरदस्त स्वागत, कब खेला जाएगा पहला मैच? – India Vs West Indies Odi Series: Virat Kohli Returns To India, Gets Grand Welcome In Kerala

भारत में जल्द आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार:नितिन गडकरी ने ई20 ईंधन विवाद पर दिया बड़ा बयान – Nitin Gadkari Says 100 Per Cent Ethanol Car Coming Soon To India Amid E20 Fuel Debate

भोपाल:थाने में वकील को पीटने पर बवाल, टीआई समेत तीन सस्पेंड; तीनों पुलिसकर्मियों और पीड़ित अधिवक्ता पर एफआईआर – Bhopal Jahangirabad Police Station Lawyer Assault Three Policemen Suspended

हाईवे पर बहने लगा घी; वीडियो:डिब्बे-बाल्टी लेकर दौड़े लोग, पुलिस ने रोक दिया ट्रैफिक, नजारा देख सब दंग – Tanker Loaded With Ghee Overturns On Highway In Moradabad

Leave a Comment