लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भोपाल:थाने में वकील को पीटने पर बवाल, टीआई समेत तीन सस्पेंड; तीनों पुलिसकर्मियों और पीड़ित अधिवक्ता पर एफआईआर – Bhopal Jahangirabad Police Station Lawyer Assault Three Policemen Suspended

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजधानी में कानून के रख वालों द्वारा ही कानून के जानकार पर बर्बर हमले का गंभीर मामला सामने आया है। जहांगीराबाद थाना परिसर में 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश रावल के साथ पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की और बेरहमी से मारपीट की। इस घटना से आक्रोशित होकर सैकड़ों वकीलों ने देर रात 3 बजे तक जहांगीराबाद थाने को घेरे रखा और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। बुधवार सुबह भोपाल जिला अदालत में वकीलों ने हंगामा किया और पैरवी नहीं की। इस बीच, पुलिस उपायुक्त जोन-1 अखिल पटेल ने जहांगीराबाद थाने के प्रभारी राजन सिंह अहिरवार, आरक्षक यश लखेरा और रामस्वरूप को निलंबित कर दिया है। थाने की कमान क्राइम ब्रांच में पदस्थ एक निरीक्षक हरि किशन लोहिया को सौंपी गई है। देर रात अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के मामले में जहांगीराबाद थाने के प्रभारी रहे निलंबित इंस्पेक्टर राजन सिंह अहिरवार और आरक्षक यश लखेरावा रामस्वरूप के खिलाफ जहांगीराबाद थाने में ही मारपीट की सामान्य धाराओं में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है I

बुधवार देर शाम तक वकीलों ने जिला अदालत चौराहे पर चक्काजाम किया। इस वजह से वकीलों ने पैरवी नहीं की। जिस वकील से थाने के अंदर पुलिसकर्मियों ने मारपीट की है, उसके खिलाफ धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में जहांगीराबाद थाने में एक यातायात आरक्षक की शिकायत पर प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है। 

 




bhopal jahangirabad police station lawyer assault three policemen suspended

भोपाल में वकीलों का हंगामा
– फोटो : अमर उजाला


वकील को कीचड़ में पटककर पीटा

जानकारी के अनुसार बैरागढ़ कलां निवासी अधिवक्ता राकेश रावल मंगलवार रात करीब आठ बजे खटलापुरा मंदिर मार्ग से गुजर रहे थे। गणेश प्रतिमा विसर्जन के चलते रास्ता बंद होने के कारण ट्रैफिक एसीपी और पुलिस बल से उनकी बहस हो गई। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी जबरन उन्हें जहांगीराबाद थाने ले गए। पीड़ित वकील का कहना है कि जब उन्होंने वाहन में पेट्रोल नहीं होने की बात कही, तो पुलिसकर्मी गाली-गलौज पर उतर आए और विरोध करने पर उन्हें कीचड़ में पटककर लाठियों से बेरहमी से पीटा गया।

वीडियो जारी कर दिखाईं चोटें, जांच के आदेश

साथी वकील के साथ थाने के भीतर हुई मारपीट की खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों वकील मंगलवार रात जहांगीराबाद थाने पहुंच गए और पुलिस प्रशासन की इस गुंडागर्दी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रात तीन बजे तक चले इस हंगामे के दौरान वकीलों ने थाना प्रभारी राजन अहिरवार और दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने और उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। वकीलों द्वारा जारी एक वीडियो में एडवोकेट राकेश रावल के कपड़ों पर कीचड़ और पैरों पर पुलिस की लाठियों के गहरे नीले निशान साफ दिख रहे थे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने वकीलों को शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

 


bhopal jahangirabad police station lawyer assault three policemen suspended

भोपाल में वकीलों का हंगामा
– फोटो : अमर उजाला


अधिवक्ता का वीडियो भी वायरल

सोशल मीडिया पर पीड़ित अधिवक्ता रावल का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह यातायात पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए दिख रहे हैं। यातायात पुलिस का कहना है कि वह नशे में थे और पुलिसकर्मियों के साथ उन्होंने मारपीट भी की थी।

पुलिसकर्मियों पर देर रात प्रकरण दर्ज

अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के मामले में जहांगीराबाद थाने के प्रभारी रहे निलंबित इंस्पेक्टर राजन सिंह अहिरवार और आरक्षक यश लखेरावा रामस्वरूप के खिलाफ जहांगीराबाद थाने में ही मारपीट की सामान्य धाराओं में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है I मारपीट करने वाले तत्कालीन थाना प्रभारी राजा अहिरवार और अन्य पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज किए जाने को लेकर बुधवार को दिनभर अधिवक्ता ने प्रदर्शन किया और फिर दर्ज करने के लिए अड़े रहे अधिवक्ताओं ने पुलिस कमिश्नर और डीपी जून 1 को लिखित शिकायत देकर मारपीट में आई चोटों का वीडियो भी सोपे था इसके बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर निलंबित थाना प्रभारी वह दो आरक्षकों के खिलाफ मारपीट का मामला अधिवक्ता की शिकायत पर दर्ज कर लिया गया है I पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज होने के बाद अधिवक्ताओं का प्रदर्शन भी समाप्त हो गया है I 

 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ऋषिकेश:गंगा पूजन के साथ मुनि की रेती में रिवर राफ्टिंग का रोमांच शुरू, पर्यटन कारोबार को रफ्तार की उम्मीद – The Thrill Of River Rafting Kicks Off In Muni Ki Reti With The Worship Of The River Ganga.

रूस के चुनावी नतीजे:75% से ज्यादा सीटों के अनुमान के साथ यूनाइटेड रशिया भारी बहुमत की ओर, पुतिन क्या बोले? – Election Results Boost Putin Power United Russia Heads Landslide Victory Indications Securing Over 75% Seats

जम्मू:कठुआ विधायक का लापता बेटा दिल्ली में बहन के घर से मिला, पुलिस राहत में; नेताजी से न हो सका संपर्क – Kathua Mla’s Missing Son Found At Sister’s House In Delhi.

एमपी:ओबीसी आरक्षण पर राहुल गांधी का सीएम मोहन को पत्र, बोले-13% होल्ड पदों पर दें नियुक्ति; चार साल से इंतजार – Rahul Gandhi’s Letter To The Cm Regarding Obc Reservation: Says Candidates Have Been Awaiting Appointment Sinc

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज:केरल में हुआ विराट कोहली का जबरदस्त स्वागत, कब खेला जाएगा पहला मैच? – India Vs West Indies Odi Series: Virat Kohli Returns To India, Gets Grand Welcome In Kerala

भारत में जल्द आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार:नितिन गडकरी ने ई20 ईंधन विवाद पर दिया बड़ा बयान – Nitin Gadkari Says 100 Per Cent Ethanol Car Coming Soon To India Amid E20 Fuel Debate

Leave a Comment