How to Control Hunger During Fasting: व्रत के दौरान बार-बार भूख लगना काफी आम बात है. खासकर जब आप रोज की तरह खाना नहीं खाते हैं, तो कुछ घंटों बाद पेट खाली महसूस होने लगता है. ऐसे में कई लोगों का ध्यान बार-बार खाने पर जाने लगता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ आसान आदतों को अपनाकर व्रत के दौरान भूख (How to Control Hunger During Fasting) को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.

व्रत शुरू करने से पहले पेट भरकर नहीं, सही खाएं
व्रत से पहले बहुत ज्यादा खाना भूख को रोकने का सही तरीका नहीं है. इससे पेट भारी हो सकता है और बाद में गैस या बेचैनी महसूस हो सकती है. इसके बजाय ऐसा खाना लें जिसमें प्रोटीन, फाइबर और अच्छे कार्बोहाइड्रेट शामिल हों. इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. व्रत रखने से पहले दही, फल, साबूदाना या अपनी व्रत की डाइट के अनुसार पौष्टिक भोजन लिया जा सकता है.
पानी पीते रहें (How to Control Hunger During Fasting)
कई बार हमें भूख लगने जैसी महसूस होती है, जबकि शरीर को पानी की जरूरत होती है. इसलिए व्रत में जब भी संभव हो, पर्याप्त पानी पीते रहें. एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी लेना बेहतर रहता है. इससे शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और कमजोरी या थकान भी कम महसूस हो सकती है.
फल को बनाएं डाइट का हिस्सा
व्रत में फल एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. सेब, केला, पपीता, संतरा, अमरूद जैसे फल पेट को कुछ समय तक भरा रखने में मदद कर सकते हैं. इनमें फाइबर और पानी भी होता है. अगर आपको बार-बार भूख (How to Control Hunger During Fasting) लगती है, तो सिर्फ मीठी चीजों पर निर्भर रहने के बजाय फल को अपनी व्रत की डाइट में शामिल करें.

यह भी पढ़ें: सावन की कांवड़ यात्रा को बनाएं सुरक्षित, फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स
ड्राई फ्रूट्स थोड़ी मात्रा में खाएं
बादाम, अखरोट, मखाना और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स व्रत के दौरान खाए जा सकते हैं, लेकिन इनकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स खाने के बजाय थोड़ी मात्रा लें. इनमें फैट और कैलोरी ज्यादा हो सकती है, इसलिए जरूरत से ज्यादा खाने से बचें.

बहुत ज्यादा मीठा खाने से बचें
व्रत में कई लोग भूख लगने पर मिठाई, साबूदाने की खीर या ज्यादा चीनी वाली चीजें खाने लगते हैं. इससे थोड़ी देर के लिए पेट भरा हुआ लग सकता है, लेकिन कुछ समय बाद फिर भूख लग सकती है. इसलिए व्रत में भी मीठी चीजों को सीमित मात्रा में खाना बेहतर है.
खाने को छोटे हिस्सों में लें
व्रत में एक साथ बहुत ज्यादा खाने के बजाय छोटे हिस्सों में खाना लिया जा सकता है. इससे अचानक बहुत ज्यादा खाने की इच्छा कम होती है और दिनभर एनर्जी बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: दूसरे सावन सोमवार पर क्या पहनें? आप भी हैं कन्फ्यूज, तो चुनें ये खूबसूरत ग्रीन आउटफिट्स
The post व्रत में बार-बार लगती है भूख? अपनाएं ये आसान टिप्स, पेट रहेगा लंबे समय तक भरा appeared first on Prabhat Khabar.

