लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पुराने गहनों को टूटा या बेकार समझकर न फेंकें, घर की सजावट में ऐसे करें इस्तेमाल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Old Jewelry Home Decor Ideas: समय के साथ गहनों का फैशन बदलता रहता है. ऐसे में कई पुराने गहने अलमारी के किसी कोने में रखे रह जाते हैं. कुछ लोग उन्हें बेकार समझकर अलग कर देते हैं. लेकिन अगर आप चाहें, तो इन्हीं पुराने गहनों से घर को नया और खूबसूरत लुक दे सकते हैं. थोड़ी सी मेहनत और कुछ आसान चीजों की मदद से आप ऐसे डेकोर आइटम तैयार कर सकते हैं, जो देखने में भी शानदार लगेंगे और आपकी क्रिएटिविटी भी दिखाएंगे.

ज्वेलरी बॉक्स या ट्रे सजाएं

गहनों से होम डेकोर, PC - AI
गहनों से होम डेकोर, PC – AI

लकड़ी या प्लास्टिक की साधारण ट्रे और ज्वेलरी बॉक्स को भी पुराने गहनों से नया रूप दिया जा सकता है. पुराने कुंदन, मोती, स्टोन या ब्रोच को किनारों पर चिपकाकर इसे डिजाइनर लुक दें. इससे पुरानी चीज भी नई जैसी दिखने लगेगी.

पर्दों के लिए खूबसूरत टाई-बैक बनाएं

पुराने गहनों से होम डेकोर, pc - AI
पुराने गहनों से होम डेकोर, pc – AI

पुराने हार, मोतियों की माला या चूड़ियों की मदद से पर्दों के लिए टाई-बैक तैयार किए जा सकते हैं. दोनों सिरों पर रिबन या मजबूत डोरी लगाकर इन्हें पर्दों को बांधने के लिए इस्तेमाल करें. इससे कमरा और भी सुंदर दिखाई देगा.

टेबल डेकोर तैयार करें

पुराने गहनों से होम डेकोर, PC - AI
पुराने गहनों से होम डेकोर, PC – AI

अगर आपके पास पुराने ब्रोच, मोती या छोटे गहनों के हिस्से हैं, तो उन्हें कांच की छोटी कटोरी, ट्रे या सजावटी प्लेट पर चिपकाकर सेंटर टेबल डेकोर बना सकते हैं. यह आइडिया घर को अलग और स्टाइलिश लुक देता है.

फूलदान को बनाएं खास

पुराने गहनों से होम डेकोर, PC - AI
पुराने गहनों से होम डेकोर, PC – AI

कांच, मिट्टी या सिरेमिक के साधारण फूलदान को भी नया लुक दिया जा सकता है. पुराने मोती, चेन या रंगीन स्टोन को फूलदान पर अपनी पसंद के डिजाइन में लगाएं. इससे साधारण फूलदान भी एक सुंदर डेकोरेशन पीस जैसा दिखने लगेगा.

फोटो फ्रेम को दें नया लुक

पुराने गहनों से होम डकोर, PC - AI
पुराने गहनों से होम डकोर, PC – AI

अगर घर में कोई साधारण फोटो फ्रेम रखा है, तो उसे पुराने गहनों से सजाया जा सकता है. टूटे झुमकों के मोती, छोटे स्टोन या पुराने नेकलेस के हिस्सों को फ्रेम के किनारों पर चिपका दें. इससे फोटो फ्रेम पहले से ज्यादा आकर्षक दिखाई देगा और लिविंग रूम या बेडरूम की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी.पुराने गहने नहीं हैं बेकार
यह भी पढ़ें: पुरानी साड़ी को कबाड़ समझकर मत फेंकिए, इससे घर को दें महंगे इंटीरियर जैसा लुक

The post पुराने गहनों को टूटा या बेकार समझकर न फेंकें, घर की सजावट में ऐसे करें इस्तेमाल appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment