Singhara Atta Recipe: सिंघाड़े का आटा व्रत के दौरान खाए जाने वाले आहार में काफी पसंद किया जाता है. इससे पूरी, चीला, पकौड़ी और हलवा जैसी कई चीजें बनाई जाती हैं. बाजार में सिंघाड़े का आटा आसानी से मिल जाता है, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी बड़ी आसानी से तैयार कर सकती हैं. घर पर आटा बनाने का फायदा यह है कि आपको इसकी साफ-सफाई और क्वालिटी को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ती. आइए जानते हैं घर पर सिंघाड़े का आटा बनाने का आसान तरीका.


सिंघाड़े का आटा बनाने के लिए क्या चाहिए?
घर पर सिंघाड़े का आटा तैयार करने के लिए आपको सिर्फ सूखे सिंघाड़े की जरूरत होगी. इसके अलावा साफ पानी और एक अच्छी तरह सूखा हुआ मिक्सर या ग्राइंडर चाहिए. सिंघाड़े खरीदते समय ध्यान रखें कि वे अच्छे से सूखे हुए हों और उनमें नमी या किसी तरह की गंदगी न हो.
Singhara Atta Recipe: सबसे पहले सिंघाड़ों को साफ करें
सबसे पहले सूखे सिंघाड़ों को अच्छी तरह देख लें. अगर उनमें धूल-मिट्टी लगी है तो उसे साफ कपड़े से पोंछ लें. चाहें तो सिंघाड़ों को जल्दी से पानी से धो सकती हैं, लेकिन इसके बाद उन्हें अच्छी तरह सुखाना जरूरी है. आटा बनाने के लिए सिंघाड़ों में बिल्कुल भी नमी नहीं रहनी चाहिए.
सिंघाड़ों को अच्छी तरह सुखाएं
अगर आपने सिंघाड़ों को पानी से धोया है, तो उन्हें साफ कपड़े या प्लेट पर फैलाकर पूरी तरह सूखने दें. आप इन्हें कुछ घंटों के लिए धूप में भी रख सकती हैं. सिंघाड़े जितने अच्छे से सूखेंगे, उन्हें पीसना उतना ही आसान होगा और आटा भी ज्यादा समय तक ठीक रह सकता है.
मिक्सर में पीसकर तैयार करें आटा
जब सिंघाड़े पूरी तरह सूख जाएं, तो उन्हें मिक्सर जार में डालें. अब इन्हें धीरे-धीरे पीसकर बारीक पाउडर बना लें. एक बार में बहुत ज्यादा सिंघाड़े डालने की बजाय थोड़ी मात्रा में पीसना बेहतर रहेगा. इससे आटा ज्यादा बारीक तैयार होगा.
सिंघाड़ों को पीसने के बाद तैयार पाउडर को बारीक छलनी से छान लें. इससे आटे (Singhara Atta Recipe) में मौजूद मोटे टुकड़े अलग हो जाएंगे. जो टुकड़े छलनी में बच जाएं, उन्हें दोबारा मिक्सर में पीसकर फिर से छान सकती हैं. इस तरह आपको एकदम बारीक और मुलायम सिंघाड़े का आटा मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें: सावन में घर पर बनाएं शिवजी के लिए ये आसान भोग, घर की चीजों से झटपट करें तैयार

