लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘गूंगी गुड़िया’ टिप्पणी पर सियासत:cm फडणवीस कांग्रेस पर भड़के, विपक्षी पार्टी का माफी से इनकार; विवाद क्यों? – Maharashtra ‘gungi Gudiya’ Row: Fadnavis Slams Congress, Party Refuse To Apologise Over Sunetra Pawar Remark

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को लेकर की गई ‘गूंगी गुड़िया’ टिप्पणी पर राज्य की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रचार पाने के लिए पार्टी बहुत निचले स्तर पर उतर गई है। वहीं, कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया कि उसकी टिप्पणी राजनीतिक थी और माफी का कोई सवाल नहीं उठता।

फडणवीस ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस सिर्फ प्रचार पाने के लिए बेहद निचले स्तर की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि अब कोई कांग्रेस की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

सोमवार को महाराष्ट्र कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया। इसमें एनसीपी नेता धनंजय मुंडे, बीड जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर पत्रकार के सवाल से सुनेत्रा पवार को बचाते नजर आए। इसके बाद कांग्रेस ने पोस्ट में लिखा “सुनेत्रा पवार, आखिर कब तक ‘गूंगी गुड़िया’ बनी रहेंगी?” सुनेत्रा पवार फिलहाल बीड जिले की संरक्षक मंत्री हैं।

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री का ही नहीं, बल्कि राज्य की सभी माताओं और बहनों का अपमान किया है। उन्होंने कांग्रेस से तत्काल सार्वजनिक माफी की मांग की। विवाद के बाद एनसीपी कार्यकर्ताओं ने मुंबई स्थित महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

एनसीपी विधायक सना मलिक ने कहा कि कांग्रेस अपने ही इतिहास को भूल गई है। उन्होंने याद दिलाया कि कभी इंदिरा गांधी के खिलाफ ऐसी टिप्पणियों का कांग्रेस ने विरोध किया था। उन्होंने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से इस मामले पर स्पष्टीकरण और सार्वजनिक माफी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि माफी नहीं मिलने पर विरोध को पूरे देश में फैलाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई पर भी विचार किया जाएगा।

कांग्रेस ने माफी से क्यों किया इनकार?

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने माफी की मांग खारिज कर दी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने कोई अपमानजनक या अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया और यह केवल एक राजनीतिक टिप्पणी थी। उन्होंने कहा कि इसमें किसी का अपमान करने की मंशा नहीं थी, इसलिए माफी का कोई सवाल ही नहीं उठता।

सपकाल ने बारामती लोकसभा चुनाव का भी जिक्र करते हुए कहा कि उस समय सुनेत्रा पवार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातचीत के बाद कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार वापस ले लिया था। उनके मुताबिक, राजनीतिक टिप्पणी को गलत तरीके से पेश करना स्वस्थ राजनीति के लिए ठीक नहीं है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कहीं आपके पीसी में भी तो नहीं छुपा है वायरस?: विंडोज डिफेंडर से चुटकियों में ऐसे करें सफाई, जानें पूरा तरीका – Pc Slow Or Freezing? Check Your Windows Computer Malware

बॉक्स ऑफिस:सातवें रविवार भी ‘हनुमान अंश’ का दबदबा; दर्शकों के लिए तरसे करीना-कुणाल, हॉलीवुड फिल्म ने पछाड़ा – Hanuman Ansh Box Office Collection On Sunday Kareena Kapoor Daayra And Vibe With Mirzapur The Movie

बिहार:गया से पहले पुनपुन क्यों जाते हैं श्रद्धालु? भगवान राम से जुड़ी है मोक्ष के प्रथम द्वार की मान्यता – Punpun Pitru Paksha Mela 2026 Pind Daan Gaya Lord Ram Moksha First Gateway

कनाडा का यूरोप की ओर बढ़ा कदम:मैक्रों ने ईयू का सहयोगी सदस्य बनाने का किया समर्थन, कार्नी से की मुलाकात – Canada Moves Closer To Europe: Macron Backs Associate Eu Membership, Meets Carney.

Asian Games 2026 Live:एशियन गेम्स का दूसरा दिन; शूटिंग टीम का फाइनल जारी, टेबल टेनिस में भारत-पाकिस्तान आमने – Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: India’s Latest News, Results, Scores And Medal Updates

सुर्खियां:केरल में भारी बारिश से तबाही; ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात तय; मेलोनी का बुर्के-नकाब पर फैसला – Top News 21 September 2026 Kerala Landslide Trump Zelensky Meet Meloni Burqa Ban

Leave a Comment