लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू, बोलीं- बहुत लड़ना है

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम को लीवर कैंसर है. उनकी दो सर्जरी हो चुकी है और अब इन्फ्यूजन चल रहा है, दीपिका कक्कड़ लंबे वक्त से कैंसर से लड़ रही हैं. उनके दो इन्फ्यूजन हो चुके हैं और तीसरे के दौरान वो काफी इमोशनल हो गईं. उन्होंने कहा कि ये मुश्किल वक्त है लेकिन इससे लड़ना हैं.

दीपिका कक्कड़ के छलके आंसू

शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया कि वो दीपिका को लेकर हॉस्पिटल आए हैं. उनका तीसरा इन्फ्यूजन है. दीपिका ने पहले टेस्ट करवाए और फिर उसके बाद इन्फ्यूजन हुआ.

इन्फ्यूजन के बाद शोएब ने दीपिका से पूछा कैसा फील हो रहा है. इस पर दीपिका ने कहा, ‘आज बहुत दिनों बाद बहुत हैवी फील हो रहा है. इमोशनली हैवी लग रहा है. हमें पता है कि हम पब्लिक फिगर हैं. तो हमारी चीज जैसी भी है छोटी है, बड़ी है सामने आ जाती है. बहुत लोगों की नहीं आ पाती है. बहुत लोग हैं जो मेरे जितना परेशान हैं. मुझसे कम हैं और मुझस बहुत बहुत ज्यादा परेशानी झेल रहे हैं. उनकी परेशानी के सामने मेरी परेशानी कुछ नहीं होगी. मैं सिर्फ इतना बोलूंगी कि हमें बहुत हिम्मत रखनी है. बहुत लड़ना है. बहुत मुश्किल है, हर दिन क नई परेशानी के साथ उठते हैं. बॉडी लड़ रही है. माइंड लड़ रहा है, विल पावर फाइट कर रही है. लेकिन फाइट करना है. अपने बच्चों के लिए. जो पीछे ये शूट कर रहे हैं उनके लिए (शोएब), मेरे लिए. हमने सिर्फ लड़न हैं.’

ये भी पढ़ें- आमिर खान की ‘ललकारा’ में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!

आगे दीपिका ने कहा, ‘जब आप इस दौर से गुजरते हो तो आप अपने आस पास नोटिस करते हैं. तो जब भी मेरी नजर ऐसे किसी मरीज पर पड़ती हैं, जिन्हें देख कर मैं समझ पाती हूं कि इतना कीमो चल रहा है. मैं उनके लिए दुआ भी करती हूं और उनसे हिम्मत भी लेती हूं. वो भी लगे हुए हैं हमारी तरह. हमें बस एक-दूसरे की हिम्मत बनना है, बिना एक-दूसरे को जाने.’

इन्फ्यूजन के बाद दीपिका और शोएब डिनर के लिए गए. वहीं उन्होंने बेटे रुहान को भी बुला लिया. दीपिका की मां भी उनके साथ थी. शोएब ने बताया कि दीपिका के इस मुश्किल दौर में उनका बेटा रुहान भी बहुत एडस्ट कर रहा है. वो अपनी मां को बहुत मिस भी करता है.

शोएब के पिता की तबियत हुई थी खराब

बता दें कि शोएब इब्राहिम और दीपिका के लिए ये मुश्किल दौर है. कुछ समय पहले शोएब के पिता की भी तबियत खराब हो गई थी. उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था. वो काफी समय तक हॉस्पिटल में रहे थे. अब कुछ समय पहले ही वो वापस घर आए हैं. वो पूरी तरह से बेड रेस्ट पर हैं. वहीं दीपिका कक्कड़ की मां को भी इंफेक्शन हो गया था. वो भी कुछ दिन हॉस्पिटल में रही थीं.

ये भी पढ़ें- Theatre Release: 7 अगस्त को मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, थिएटर में रिलीज हो रही ये 6 फिल्में



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment